क्या पीरियड्स का तेज दर्द 'अच्छी फर्टिलिटी' की निशानी है? सच जानिए!
पीरियड्स एक नॉर्मल प्रोसेस है, पर आज भी लोग इस पर खुलकर बात करने से कतराते हैं।
कई महिलाएं मानती हैं कि ज्यादा दर्द मतलब बेहतर फर्टिलिटी और जल्दी कंसीव करना। क्या ये सच है?
एक्सपर्ट्स का जवाब है— नहीं! तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत बिल्कुल नहीं है।
यह दर्द ओव्यूलेशन या एग क्वालिटी नहीं बताता, बल्कि यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन या हार्मोनल इम्बैलेंस का नतीजा हो सकता है।
हल्का दर्द होना सामान्य है, लेकिन असहनीय दर्द के लिए रोज़ पेनकिलर लेना सही नहीं है।
बहुत तेज दर्द एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड या पेल्विक इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है।
अगर दर्द बर्दाश्त से बाहर है, तो यह प्रजनन क्षमता (Fertility) को प्रभावित करने वाली स्थिति हो सकती है।
अगर पीरियड साइकिल में अचानक बदलाव आए या दर्द असहनीय हो, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
सेहत से जुड़ी सही जानकारी के लिए जुड़े रहें! पसंद आया तो शेयर ज़रूर करें।