Friday, September 29, 2023

रक्षा बंधन 2023: राखी 30 और 31 अगस्त को मनाई जाएगी, जानें! राखी बांधने का शुभ मुहूर्त समय

रक्षाबंधन पर राखी कब बांधी जाएगी, इसको लेकर हर साल की तरह इस साल भी भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि रक्षाबंधन को 30 अगस्‍त को मनाया जाएगा तो कुछ कह रहे हैं कि रक्षाबंधन 31 अगस्‍त को मनाया जाएगा। दरअसल इस साल भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है और इसी वजह से असमंजस की स्थिति उत्‍पन्‍न हुई है। आइए आपको बताते हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्‍या है।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त :

इस वर्ष कई पंचांगों में रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार को रात्रि 9 बजकर 5 मिनट के बाद लिखा है, जो सैद्धांतिक दृष्टि से ठीक हो सकता है, मगर व्यावहारिक दृष्टि से बिल्कुल ठीक नहीं। इसलिए 31 अगस्त सन् 2023 ई. गुरुवार को प्रातः 9 बजे श्रवण पूजन के उपरांत सायंकाल 5 बजे तक रक्षाबंधन राज-समाज के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।

भद्राकाल में क्यों नहीं बांधी जाती राखी

रक्षाबंधन में अपराह्न व्यापिनी पूर्णिमा तिथि आवश्यक है। इसमें भद्रा वर्जित है। पुराणों में विष्टि करण (भद्रा) को सूर्य की पुत्री और शनि की बहन बताया गया है। सभी प्रकार के शुभ कार्यों में भद्रा का होना अशुभ माना जाता है। भविष्योत्तर पुराण के इस श्‍लोक में भद्रा के बारे में बताया गया है।

भद्रायां द्वैन कर्त्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा।
श्रावणी नृपतिहान्ति, ग्राममं दहति फाल्गुनी

भद्रा में रक्षाबंधन से राजा का अनिष्ठ और होलिका दहन से प्रजा का अहित होता है। रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को सुबह स्नान करके देवता, पितृ और ऋषियों का स्मरण करना चाहिए। उसके बाद रक्षासूत्र भाई की कलाई पर बांधना चाहिए। रक्षासूत्र बांधते समय निम्नलिखित मन्त्रोच्चारण करना आवश्यक है।

।। येन बद्धो बली राजा दान वेन्द्र। महाबला।।
।। तेन त्वामनु बघ्नामि रक्षो मा चल मा चलः।।

जब इंद्राणी ने तैयार किया था देवराज के लिए रक्षा सूत्र

रक्षा बंधन के संदर्भ में एक कथा प्रचलित है। प्राचीन काल में एक बार बारह वर्षों तक देवासुर-संग्राम होता रहा, जिसमें देवताओं का पराभव हुआ और असुरों ने स्वर्ग पर आधिपत्य कर लिया। दुखी, पराजित और चिंतित देवराज इंद्र अपने गुरु बृहस्पति के पास गए और कहने लगे कि इस समय न तो मैं यहां सुरक्षित हूं और ना ही यहां से कहीं निकल ही सकता हूं। ऐसी दशा में मेरा युद्ध करना ही अनिवार्य है, जबकि अब तक के युद्ध में हमारी पराजय ही हुई है। इस वार्तालाप को इंद्राणी भी सुन रही थीं। उन्होंने कहा कि कल श्रावण शुक्ल पूर्णिमा है। मैं विधानपूर्वक रक्षासूत्र तैयार करूंगी। आप स्वस्ति वाचन पूर्वक ब्राह्मणों से बंधवा लीजिएगा। इससे आप अवश्य विजयी होंगे। दूसरे दिन इंद्र ने रक्षा-विधान और स्वास्ति वाचन पूर्वक रक्षाबंधन करवाया। इसके बाद एरावत हाथी पर चढ़कर जब इंद्र रणक्षेत्र में पहुंचे तो असुर ऐसे भयभीत होकर भागे जैसे काल के भय से प्रजा भागती है। रक्षा विधान के प्रभाव से इंद्र की विजय हुई। तब से यह पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन बहनें मंगल विधान कर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं।

श्रवण पूजा और रक्षा सूत्र

श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को ही पितृभक्त बालक श्रवण कुमार रात्रि के समय अपने अंधे माता-पिता के लिए जल लेने गया। वहीं कहीं मृग के शिकार की ताक में चक्रवर्ती राजा दशरथ जी छिपे हुए थे। उन्होंने जल के घड़े के शब्द को पशु का शब्द समझकर शब्द भेदी बाण छोड़ दिया, जिससे श्रवण की मृत्यु हो गई। श्रवण की मृत्यु का समाचार सुनकर श्रवण के नेत्रहीन माता-पिता विलाप करने लगे। तब दशरथ जी ने अज्ञानता में हुए अपराध की क्षमा याचना करके श्रावणी के दिन सर्वत्र श्रवण पूजा का प्रचार किया। उसी दिन से संपूर्ण सनातनी श्रवण पूजा करते हैं और सर्वप्रथम रक्षा सूत्र उसी को अर्पण करते हैं।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

dead body, Una News

Una News: ऊना में सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

0
ऊना | 28 सितम्बर Una News: ऊना जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ऊना पुलिस ने यह जानकारी दी।...
Chamba News: HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस

Chamba News: HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस

0
चम्बा | 28 सितम्बर Chamba News: चम्बा जिला के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार 2 लोगों से 663 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की...
उपमुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

उपमुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

0
नवीन | कुमारहट्टी, 28 सितंबर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ, मानसिक विकास भी होता है। व खिलाड़ियों में सद्भावना...
राहुल गांधी अब दिल्ली में फर्नीचर कारीगरों से मिलने पहुंचे

राहुल गांधी अब दिल्ली में फर्नीचर कारीगरों से मिलने पहुंचे

0
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | हाल ही में दिल्ली के आनंद विहार में रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के कीर्तिनगर के फर्नीचर मार्केट पहुंचे और वहां...
Himachal Pradesh Police

हिमाचल पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ किए 12,500 से अधिक चालान, वसूला 8.19...

0
प्रजासत्ता ब्यूरो | 28 सितम्बर एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि हिमाचल पुलिस (Himachal Pradesh Police) ने प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 21 महीनों के दौरान...
solan news

Solan News: भारी वर्षा से हुए नुकसान का 29 सितम्बर को आकलन करेगा केंद्रीय...

1
सोलन |28 सितम्बर Solan News Update: केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितम्बर, 2023 को सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी आज यहां...
Himachal Tourism Update

Himachal Tourism Update: पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है मनाली

0
कुल्लू | 28 सितम्बर Himachal Tourism Update: मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी आज मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने वॉल्वो बस से मनाली पहुचने पर दी ।उन्होंने...
Railway Recruitment 2023: Railway Jobs 2023 : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे में निकली भर्तियां

Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में निकली बम्पर पदों पर भर्तियां

0
Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेवले रिक्रूटमेंट सेल (ईस्टर्न रेलवे) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3115 पदों पर भर्ती निकाली गयी...
HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ने यूएई के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ने यूएई के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

2
शिमला | 28 सितम्बर HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) में प्रवासी हिमाचलियांे को पर्यटन, हरित हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों...
Solan News

Solan News: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

1
सोलन | 28 सितम्बर शामती-शमलेच बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। स्थानीय...
- Advertisement -

Popular Articles

error: Content is protected !!
Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल