साइड स्क्रोल मेनू

चंबा में सूमो खाई में गिरी, 5 पुलिस जवानों सहित 6 की मौत, 4 घायल, 1 लापता

{{author_Name}}
Published on: 11 August 2023
चंबा में सूमो खाई में गिरी, 5 पुलिस जवानों सहित 6 की मौत, 4 घायल, 1 लापता

धर्मेंद्र सूर्या|
चंबा जिला के तीसा में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा पेश आया है। तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पहाड़ी से गिर कर करीब 300 मीटर गहरी गिर ती हुई नदी में जा पहुंची। इस हादसे में 5 पुलिस जवानों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं।

घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूमो में सवार एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सूचना के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now