Friday, March 29, 2024

चंबा: सुगंधित फूलों की खेती से फैली खुशियों की मुस्कान

चंबा|
सुगंधित फूलों का नाम आते ही खुशबू का अहसास होने लगता है, लेकिन जब इन्हीं फूलों की खेती से कमाई के साथ स्वरोजगार मिलने लगे तो चेहरे पर खुशियों की मुस्कान बरबस ही आ जाती है। सुगंधित फूलों की खेती करके इसे साबित किया है, चंबा जिले के विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत सेईकोठी के प्रगतिशील किसान लोभी राम और ग्राम पंचायत हरतवास के उन्नत किसान यशवंत सिंह ने। सुगंधित फूलों की खेती में इन दोनों किसानों ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है।

अरोमा मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से आईएचबीटी पालमपुर द्वारा लैवंडर पौधे वितरित किए गए। क्षेत्र में लैवेंडर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकें और स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें।

ग्राम पंचायत सेईकोठी के प्रगतिशील किसान लोभी राम कहते हैं कि वे सुगंधित पौधों की खेती लगभग 22 साल से करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 सालों से लैवंडर की खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं, जितना लाभ मुझे लैवेंडर की खेती करने से हुआ है उतना अन्य सुगंधित पौधों की खेती से नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि लैवेंडर की खेती ऐसी है कि जिसके पौधे को ना ही जंगली जानवर, बंदर इत्यादि खराब करते है और ना ही किसी भी प्रकार की खाद की जरूरत पड़ती है । उन्होंने कहा कि लैवंडर के फूल, तेल, नर्सरी के साथ-साथ लेवेंडर के पत्ते भी आमदनी का साधन है,इस खेती से काफी लाभ प्राप्त किया है। लैवेंडर की खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने और लोगों को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में भी इस खेती को प्रोत्साहित करने के लिए वहां के लोगों का सहयोग किया है।

लोभी राम कहते हैं कि लैवेंडर की खेती के साथ उन्होंने गुलाब के पौधों की इंटर क्रॉपिंग भी की है। उन्होंने कहा कि गुलाब तेल की भी बाजार में काफी मांग है और जिसकी कीमत लगभग 20 से 30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। इसके साथ साथ गुलाब के पौधे और उनकी कलमें भी अच्छी कीमत पर बिकती है।

उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग के साथ-साथ अरोमा मिशन के अंतर्गत हमें लैवेंडर की खेती को बढ़ावा देने के लिए मदद मिल रही है। मिशन के अंतर्गत पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अधिक से अधिक इस खेती से जुड़ते हैं तो वह अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने ऑयल डिस्टलेशन यूनिट भी स्थापित किया है, जहां पर वह खुद ही तेल निकालते हैं। लैवेंडर के तेल की कीमत 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि 4 हेक्टेयर भूमि पर सुगंधित पौधों की खेती कर रहे हैं। इस कार्य में चुराह के ही लगभग 40 किसान हमारे साथ जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नौर में भी लैवेंडर के पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल मैंने तेल बेचकर लगभग 26 लाख की आमदनी अर्जित की है । इसके अतिरिक्त कुठ की खेती भी कर रहे हैं जिसके तेल की कीमत लगभग 2 लाख रुपए पर किलोग्राम है और उन्होंने लगभग 400 बीघा में हर्बल की खेती की है। उन्होंने बताया कि सुगंधित पौधों की खेती से वे सालाना करोड़ों रुपए का कारोबार कर रहे हैं।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत हरतवास के यशवंत सिंह कहते हैं कि वे 2006 से लैवेंडर की खेती कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान लोभी राम के साथ मिलकर पिछले 3 सालों में 25 से 30 हजार पौधों को तैयार किया है। उन्हें इस खेती से काफी लाभ हो रहा और वे इस काम को बड़ी ही लगन और मेहनत से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लैवेंडर के पौधे का कोई भाग व्यर्थ नहीं जाता है और वह साल में लैवेंडर की खेती की तीन फसलें निकाल लेते हैं। जून माह में लैवेंडर की भरपूर फसल होती है अक्टूबर माह और फरवरी माह में भी फसल निकलती है।

लैवंडर के एक क्विंटल पौधों से लगभग एक से डेढ़ किलोग्राम तेल निकलता है। जिसकी कीमत लगभग 15 से 20 हजार रुपए मिल जाती है और घर द्वार पर ही तेल की बिक्री हो जाती है। जिससे हमें काफी लाभ प्राप्त हो रहा है।

उद्यान विभाग के फैसिलिटेटर राहुल राठौर बताते हैं कि अरोमा मिशन के तहत विकासखंड तीसा में प्रगतिशील किसान लोभी राम लैवेंडर की खेती से काफी मुनाफा कमा रहे हैं। इसके साथ साथ अन्य किसानों को भी इस खेती के प्रति अपनी रूचि दिखाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: सूर्यकुमार ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की...

0
Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: भारतीय टीम के दमदार खिलाडी सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की बधाई देते हुए कहा है, मैंने कुछ सप्ताह पहले ही इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को...
Riyan Parag became emotional after playing match winning innings

मैच विनिंग पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए Riyan Parag, कैमरे के सामने खोल...

1
Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2024 का नौवां मुकाबला जयपुर में खेला गया। इसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 184 का स्कोर बनाया।...
Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12...

2
Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals: IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। संजू सैमसन की टीम की यह लगातार दूसरी...
Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल?

1
Petrol Diesel Price Today (29 March 2024): मार्च का महीना जल्द समाप्त होने वाला है और इस महीने की समाप्ति से पहले लोगों को कई राज्यों की सरकार ने ईंधन की कीमत में राहत...
CUET-UG 2024

CUET-UG 2024 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढाई गई

0
CUET-UG 2024 Application Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इस खबर की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार ने अपने आधिकारिक...
New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

2
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

3
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
- Advertisement -

Popular Articles