Thursday, March 28, 2024

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का चंबा से हुआ आगाज

चंबा|
सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के करियां में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता- 2023 का विधिवत शुभारंभ किया । हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित की जा रही सब जूनियर कैडेट जूनियर अंडर- 21 और सीनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

शुभारंभ अवसर पर सदर विधायक ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता की भावना से खेलना चाहिए।खेलकूद से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

नैय्यर ने कहा कि जिला वासियों के लिए भी एक गौरव का पल है कि पहली बार चंबा में कराटे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहाँ युवा नशे इत्यादि से दूर रहते हैं वहीं दूसरी और उनके मन में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि कराटे प्रतियोगिता में खिलाडी आत्मरक्षा के गुर सीखता है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में लड़कियों की अधिक संख्या है। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे जैसी प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को 11 हजार रुपए की धनराशि देने का भी ऐलान किया।

हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण मैहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता की रूप रेखा से अवगत करवाया। समारोह के दौरान विधायक नीरज नैयर को हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच, हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के फाउंडर जनक राज जमवाल, प्रधान हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन पवन ठाकुर, महासचिव दामन जमवाल और जिला अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन विपिन राजपूत सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, कोच, जज व रेफरी मौजूद रहे।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

0
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

1
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से...

1
Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है,...
JP Nadda Wife Car Stolen

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

4
दिल्ली | JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार...
Himachal News, Ragging in MMU

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला...

0
सोलन | Himachal News: सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ( Maharishi Markandeshwar University ) (एमएमयू) सुल्तानपुर में प्रशिक्षु छात्रा के साथ रैगिंग ( Ragging in MMU ) का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा...
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :-...

0
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली पर मस्ती तो करना चाहते हैं लेकिन रंगों के होने वाले नुकसान से बचते हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है।होली में इस्तेमाल...
Safe Holi Tips

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए...

0
डॉ. जी.एल.महाजन | Safe Holi Tips: गर्मियों के सबसे पसन्दीदा त्यौहार होली का आगाज़ शुरू हो गया है। होली त्यौहार की औपचारिक शुरुआत बरसाना से हो चुकी है। होली का त्यौहार भारतीयों के दिलों में...
- Advertisement -

Popular Articles