Friday, March 29, 2024

हिंदी दिवस विशेष: हिंदी हिंदुस्तान की अमिट पहचान, राष्ट्र एवं राष्ट्रभाषा हिंदी प्रथम

✍️हीरा दत्त शर्मा|
हिंदी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है| विश्व की प्राचीन समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा भी है| वह दुनिया भर में हमें सम्मान दिलाती है| हिंदी दिवस भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है| भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया की हिंदी की खड़ी बोली ही भारत संघ की राजभाषा होगी तथा इसे अनुच्छेद 343(अ) के अंतर्गत संघ की राजभाषा का सम्मान एवं दर्जा दिया गया| इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध पर सन 1953 में संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है|

हिंदी हिंदुस्तान की भाषा है| राष्ट्रभाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है| हिंदी हिंदुस्तान को एकता के सूत्र में बांधती है| इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है| इसी कर्तव्य के निर्वाहन हेतु हम 14 सितंबर को हर वर्ष हिंदी दिवस मनाते हैं| कश्मीर से कन्याकुमारी तक साक्षर से निरक्षक तक प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति हिंदी भाषा को आसानी से बोल एवं समझ लेता है| वैसे हिंदी भाषा एक विशेषता यह भी है कि यह वैज्ञानिक एवं तार्किक भाषा है| हिंदी भाषा में जो वर्ण और अक्षर का उच्चारण होता है, वैसा ही बोला, पढा एवं लिखा जाता है, यह इसकी विशेषता को इंगित करती है और अन्य भाषाओं की तुलना में यह उसे भिन्न एवं महत्वपूर्ण बनाती है|

हिंदी भाषा व्यक्ति को अ से अज्ञानी से आरंभ कर ज्ञ से ज्ञानी बनाती है| यहीं इस भाषा की निजी पहचान को उजागर करती है एवं विश्व के अन्य भाषाओं की तुलना मे उसके महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है| इसे बोलने एवं समझने में कोई परेशानी नहीं होती| बदलते युग के साथ अंग्रेजी ने भारत जमीन पर अपने पांव गड़ा लिए है| जिस वजह से आज हमारी राष्ट्रभाषा को हमें एक दिन के नाम से मनाना पड़ रहा है|

हिंदुस्तान में हिंदी भाषा की यह दयनीय स्थिति हम सब के लिए चिंतन और मनन का विषय बन गया है| पहले जहां स्कूलों में अंग्रेजी का माध्य नहीं होता था, आज अंग्रेजी भाषा की मांग बढ़ने के कारण बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे हिंदी में पिछड़ रहे हैं | इतना ही नहीं उन्हें हिंदी ठीक ठीक से बोलना एवं लिखना भी नहीं आता| भारत में रहकर के हिंदी भाषा को महत्व न देना भी हमारी बहुत बड़ी भूल रही है| हिंदी जानने और बोलने वालों को बाजार एवं भारतीय समाज मे अनपढ़ एवं गवांर के रूप में या तुच्छ नजरिए से देखा जाता है| यह तो सच है कि हमें शारीरिक रूप से अंग्रेजों से स्वतंत्रता तो मिल गई परंतु मानसिक रूप से आज भी हम अंग्रेजी भाषा के गुलाम है|

अंग्रेजी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उसके बोलने में हम अपनी शान समझते हैं| जबकि जब विदेशों से जैसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग एवं जापान के प्रधानमंत्री जब हमारे देश मे विदेशी भ्रमण पर यहां आते हैं तो वे भारत के राष्ट्रीयाध्यक्षों के साथ अपनी राष्ट्रभाषा में बात करते हैं, न की अंग्रेजी भाषा में, इससे उनका राष्ट्र एवं राष्ट्रभाषा के प्रति अगाध लगाव एवं प्रेम की झलक देखने को मिलती है, परंतु हमारे भारत में राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति दृष्टिकोण एवं आचरण विपरीत है| वैसे मेरा अभिप्राय विश्व के किसी भाषा का इस पावन अवसर पर अपमान करना नहीं है, चाहे वह अंग्रेजी भाषा ही क्यों ना हो| अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं स्पर्धा में बने रहने के लिए नितांत आवश्यक है| वैसे भी यह अंतरराष्ट्रीय भाषा है, परंतु हमें अपने राष्ट्र एवं राष्ट्रभाषा हिंदी को प्रथम प्राथमिकता पर रखना चाहिए|

आज हम सभी भारतीय आजादी के जश्न के रूप में आजादी के 75 वर्ष के रूप में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मना रहे हैं उसमें हम वीर एवं वीरांगनाओं की अमर गाथा का गायन कर रहे हैं यह अच्छी परंपरा है परंतु आज भी ऐसा प्रतीत होता है कि हिंदुस्तान में हिंदी के बजाय राष्ट्रभाषा की कुर्सी पर अंग्रेजी भाषा विद्यमान प्रतीत होती है| आज भले हम आजादी का जश्न मना रहे हैं परंतु स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर भी आज भी हमें हमें स्वभाषा अर्थात हिंदी नहीं मिल पाई है अर्थात उसे हम पूर्ण रुप से अपने देश में अपने में आत्मसात एवं सम्मान नहीं कर पा सके हैं| जिसके बिना मानसिक स्वतंत्रता की परिकल्पना नहीं कर सकते|यह कह लीजिए हिंदी के राष्ट्रभाषा के सम्मान के अधूरे पन के कारण आज भी स्वतंत्रता अधूरी प्रतीत होती है|

अतः देश के हर नागरिक को उसकी हिंदी भाषा की गरिमा बनी रहे| इसके लिए हर हिंदुस्तानी को हिंदी भाषा का प्रयोग हर जगह, हर स्तर पर और हर समय करते रहना होगा| आज हर माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को विदेशी भाषा अंग्रेजी का अंधा अनुकरण छोड़ करके उसे सिखाने पर इतना ध्यान देने के बजाय वे राष्ट्रभाषा हिंदी को सिखाने और समझाने मे लगाए| यही हम सब का देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य को प्रकट करता है|

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

0
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

1
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से...

1
Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है,...
JP Nadda Wife Car Stolen

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

4
दिल्ली | JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार...
Himachal News, Ragging in MMU

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला...

0
सोलन | Himachal News: सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ( Maharishi Markandeshwar University ) (एमएमयू) सुल्तानपुर में प्रशिक्षु छात्रा के साथ रैगिंग ( Ragging in MMU ) का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा...
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :-...

0
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली पर मस्ती तो करना चाहते हैं लेकिन रंगों के होने वाले नुकसान से बचते हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है।होली में इस्तेमाल...
Safe Holi Tips

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए...

0
डॉ. जी.एल.महाजन | Safe Holi Tips: गर्मियों के सबसे पसन्दीदा त्यौहार होली का आगाज़ शुरू हो गया है। होली त्यौहार की औपचारिक शुरुआत बरसाना से हो चुकी है। होली का त्यौहार भारतीयों के दिलों में...
- Advertisement -

Popular Articles