Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू
प्रजासत्ता के 10 साल

SBI FD Interest Rate: SBI में इतने जमा करने पर पाएं, 41,826 रूपये का फिक्स ब्याज..!

SBI FD Interest Rate: SBI में इतने जमा करने पर पाएं, 41,826 रूपये का फिक्स ब्याज..!

SBI FD Interest Rate: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को FD खाते पर शानदार ब्याज दे रहा है। इस बार रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा रेपो रेट कम किए जाने की वजह से देश के कई सारे बैंकों ने FD की ब्याज दर को काफी ज्यादा कम कर दिया है।

आपको बताना चाहते है की ब्याज दर में कमी आने के बाद भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की FD स्कीम पर शानदार रिटर्न मिल रहा है। सबसे पहले हमे एक नजर इस बात पर भी डाल लेते है की आखिरकार रेपो रेट होता क्या है, और इसके कम होने की वजह से बैंक FD की ब्याज दर को क्यों कम कर देते है।

रेपो रेट वह दर होता जिस पर वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से उधार लेते है। जब रेपो रेट कम होता है ऐसे टाइम पर बैंकों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से उधार लेना काफी ज्यादा सस्ता हो जाता है, जिससे उनकी लागत काफी कम हो जाती है। इस बचत को ग्राहकों को पास करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बैंक अक्सर अपनी FD ब्याज दर को भी कम कर देते है।

इसे भी पढ़ें:  Small Finance Banks Vs Post Office FDs: स्मॉल फाइनेंस बैंक या पोस्ट ऑफिस एफडी, आपके पैसे के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा सही?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की FD स्कीम
इस स्कीम के तहत 100,000 रूपये जमा करने पर 41,826 रुपये का फिक्स ब्याज आसानी से कमाया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक में आज की तारीख में एक हफ्ते से लेकर 10 साल की अवधि तक के लिए खाता खुलवाया जा सकता है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया FD खातों पर 3.05% से लेकर 7.10% तक का ब्याज दे रहा है। भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 444 दिन वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर साधारण नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.10% तक का ब्याज दे रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 5 साल की FD स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05% का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ 5 साल की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक का रिटर्न दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Health Insurance Premiums Steady: सरकार का बड़ा कदम- अगले साल नहीं बढ़ेंगे हॉस्पिटल चार्ज, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम होंगे स्थिर

अगर आप एक सामान्य नागरिक है और अगर आपकी उम्र 60 साल से कम देखने को मिलती है तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 5 साल की FD पर 100,000 रूपये जमा करते है तो ऐसे में आपको मैच्योरिटी पर कुल मिलाकर 1,35,018 रुपये मिलेंगे। 1,35,018 रुपये में आपका ब्याज के फिक्स 35,018 रुपये भी शामिल है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या स्कीम है?
अगर आपकी उम्र 60 साल या फिर उससे भी ऊपर की है और आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 5 साल की FD पर 100,000 रूपये जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल मिलाकर 1,41,826 रूपये मिलेगा, यानी कि इसमें आपके ब्याज के 41,826 रुपये भी शामिल रहने वाले है।

इसे भी पढ़ें:  RBI New UCB License 2026: खुशखबरी! 22 साल बाद खुलेंगे नए सरकारी सहकारी बैंक, RBI ने जारी की नई लाइसेंसिंग शर्तें

आपको बताना चाहते है की जहां एक तरफ रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा रेपो रेट कम किए जाने की वजह से देश के काफी सारे बैंक ने FD ब्याज के दर को काफी ज्यादा कम कर दिया है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया FD स्कीम पर भी शानदार रिटर्न देने का ऑफर दे रहा है।

YouTube video player
रोहित चेलानी वर्तमान में प्रजासत्ता के साथ कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्हें ऑटो फाइनेंस और गैजेट्स पर आर्टिकल लिखना पसंद है। उनका मुख्य उद्देश्य पाठकों तक नवीनतम जानकारी और अपडेट्स पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now