धर्मशाला|
कांगड़ा जिले में रविवार देर रात करेरी झील इलाके में फंसे 26 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और मैक्लोडगंज पुलिस ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सभी पर्यटक वहां फंस गए थे। जानकारी के अनुसार रविवार रात 10 बजे मैक्लोडगंज पुलिस ने भारी बारिश के कारण करेरी झील क्षेत्र में फंसे लगभग 26 लोगों को बचाया। इसी तरह की सूचना भागसुनाग-नड्डी ट्रेक से भी मिली थी और रविवार रात को वहां से कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया था।
कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि रविवार रात 10 बजे मैक्लोडगंज पुलिस ने भारी बारिश के कारण करेरी झील क्षेत्र में फंसे लगभग 26 लोगों को बचाया। इसी तरह की सूचना भागसुनाग-नड्डी ट्रेक से भी मिली थी और रविवार रात को भी वहां से कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया था। 10 बजे करेरी झील क्षेत्र में भारी बारिश के कारण फंसे करीब 26 लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्होंने सोमवार को न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हमें भागसुनाग-नड्डी ट्रेक से भी यही जानकारी मिली और रविवार शाम को भी कुछ लोगों को वहां से बचाया गया।