Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

जानिए पूर्व सीएम शांता ने क्यों कहा-अख़बार की पहली ख़बर पढ़ते ही शर्म से झुक गया सिर

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

पालमपुर|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रातःकाल अखबार के प्रथम पृष्ठ पर पहली खबर को पढ़ते-पढ़ते ही कुछ सोचने लगा। सोचते-सोचते सिर शर्म से झुक गया।
उन्होंने कहा कि खबर थी कि आई.पी.एल. नीलामी में भारत की कोई बेटी सबसे अधिक डेढ करोड़ में बिकी, कोई बेटी 40 लाख रू में बिकी, कोई बेटी नीलामी में बहुत सस्ती बिकी और कोई बेटी बहुत मंहगी बिकी। आई.पी.एल. खेलों के लिए इसी प्रकार हर वर्ष नीलामी लगती है और देश के बहादुर खिलाड़ी खरीदें और बेचे जाते हैं।

सच्चाई यह है कि उस अर्थ में न तो कोई नीलामी होती है और न ही कोई खरीदा व बेचा जाता है। वास्तव में कोई संस्था खेलने के लिये किसी खिलाड़ी को धन से सम्मानित करती हैं। अच्छे खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिये संस्थाओं का आपिस में मुकाबला होता है।

इसे भी पढ़ें:  Gaggal Airport Expansion Project: गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने को सहमत हुआ सुप्रीमकोर्ट

शांता कुमार ने कहा भाषाएं इतनी दिवालिया नहीं हुई हैं कि इस गौरवपूर्ण कार्य के लिए अच्छे शब्द न मिलें। मुझे समझ नही आता नीलामी में खिलाड़ियों का लाखों करोड़ों में खरीदा और बेचा जाना क्यों लिखा जाता है। और वस्तुएं खरीदी और बेची जाती है। दुर्भाग्य से भारत में कभी-कभी नेताओं की भी नीलामी होती है वे भी खरीदे और बेचे जाते है। परन्तु इन्ही शब्दो का प्रयोग भारत के बहादुर खिलाडियों के लिए बिलकुल नही किया जाना चाहिए। भारत के खिलाड़ियों को भी इस शब्दो के प्रयोग का विरोध करना चाहिए।

उन्होंने भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से विशेष आग्रह किया है कि इन शब्दों का प्रयोग न किया जाए। ये खिलाड़ी किसी संस्था के लिए खेलते है। कोई संस्था इन खिलाड़ियों को खेलने के लिए लाखों करोड़ो से सम्मानित करती है। उन्होंने कहा मुझे विष्वास है कि हिमाचल के योग्य युवा नेता अनुराग ठाकुर इस महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेकर एक ऐतिहासिक काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Him Bus Card: HRTC बसों की मुफ्त-रियायती यात्रा के लिए अब 'हिम बस कार्ड' जरूरी, आज से शुरू हुई
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment