Saturday, December 9, 2023

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का दावा: आने वाले लोकसभा चुनावों में चारों सीटें जीतेंगी भाजपा

चौपाल|
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाहर से वाले सेब पर 75 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया। जिस लाभ हिमाचल बागवानों को हो रहा है। नेशनल हाईवे की आज बागवानों को एक दिन में ही देश की मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। हिमाचल के चौमुखी विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को कभी भुलाया नहीं का सकता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा हिमाचल और देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक तरक़्क़ी की है। 2024 में भी देश नरेंद्र मोदी को ही नेतृत्व का दायित्व सौंपने जा रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएगा। नेता प्रतिपक्ष शिमला के चौपाल विधान सभा क्षेत्र में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल के लोगों के साथ धोखा किया है। यह सरकार सिर्फ़ बदले की भावना से काम कर रही है। जनता तो हर क्षेत्र में पूछ रही है कि सुक्खू भाई आपकी गारंटियां कहाँ गई।एक हज़ार से ज़्यादा संस्थान बंद कर दिया। पाँच हज़ार से ज़्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया। सरकारें विकास के लिये होती हैं लेकिन सुक्खू सरकार तालाबंदी के लिए मशहूर है। उन्होंने कहा कि सरकार सम्भालने के छह महीनें में ही सात हज़ार करोड़ का लोन ले लिया। हेलीकॉप्टर के साथ ही चार्टर प्लेन लिया जा रहा है। हमने पाँच साल की सरकार में एक दिन के लिए भी चार्टर प्लेन का इस्तेमाल नहीं किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश भी इस विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बुलेट ट्रेन चलाने जा रहा है। 48 करोड़ से ज़्यादा जनधन के खातों की मदद से आज बिचौलियों का खेल ख़त्म हो गया है। जो काम प्रधानमंत्री ने शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए।

कांग्रेस सरकार ने हर जगह पर विकास कि कार्य ठप कर दिये। गारंटियों के बारे में अब कोई बात नहीं कर रहा है। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसी घटनाएं घट रही है जो आज तक हिमाचल में नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यापारी वर्ग व्यस्त रहते हैं। ऐसे में अपना काम करते हुए पार्टी के लिए समय निकालना चाहिये।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चम्बा की घटना मुख्यमंत्री सुक्खू के 97 प्रतिशत हिंदुओं के हराने जैसे बयानों का परिणाम हैं। ऐसे बयानों का शह पाकर ही अपराधी इस तरह के कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आख़िर क्या कारण है कि चम्बा हत्याकांड के आरोपित के समुदाय के लोगों के खुलेआम विरोध करने के बाद भी सरकार एनआईए जाँच नहीं करवाना चाहती है। हिमाचल के लोग जानना चाहते हैं कि इस मामले में सरकार क्या छुपाना चाह रही है। हमने एनआईए जाँच की माँग की है। सरकार को मामले की एनआईए जाँच करवानी पड़ेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2014  तक भारत में कुल 07 अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान थे। पिछले 9 सालों में 15 नये एम्स बने। 2014 तक देश में 641 मेडिकल कॉलेज थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में 700 नए मेडिकल कॉलेज खोले गये हैं। वही 2014 तक देश में 16 आईआईटी और 13 आईआईएम थे। पिछले नौ सालों में 7 नये आईआईटी और 7 नए आईआईएम खोले गये। 48 करोड़ से ज़्यादा जनधन खाते खोले गये। 12 करोड़ से ज़्यादा शौचालय, 20 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि दी गई। 3.5 करोड़ परिवारों को पक्का मकान बनाकर दिया। यह सब प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी में भी 220 करोड़ से ज्यादा भारतीयों का वैक्सीनेशन हुआ और 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Mandi News: अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद, तीन गिरफ्तार

Mandi News: अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31...

0
मंडी | Mandi News: वन विभाग के नाचन मंडल की टीम ने अवैध लकड़ी और तस्करी में प्रयोग की गई जीप को कब्जे में लेकर जीप मालिक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।...
Budget 2024-2025

Budget 2024-2025: वित्त मंत्रालय ने शुरू की बजट 2024 की प्रक्रिया, विभिन्न मंत्रालय से...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Budget 2024-2025: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले है। मोदी सरकार की और से वित्त मंत्री साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी, जिसे तैयार करने का काम...
मामला दर्ज shimla news

Shimla News: शिमला के मंदिर में महिला से छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़,...

1
शिमला | Shimla News: राजधानी शिमला में पुजारी पर महिला से अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल जिस महिला ने एक मंदिर के पुजारी पर अश्लील...
NIA की बड़ी कार्रवाई: NIA Raid I

NIA Raid: कनार्टक और महाराष्ट्र में NIA की रेड, 40 ठिकानों पर चल...

2
NIA Raid In Karnataka Maharashtra: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आज देशभर में छापामारी चल रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की सर्च चल रही है। मीडिया रिपोर्ट...
Central government reduced the stock limit of wheat,

Wheat stock limit: केंद्र सरकार ने गेहूं की स्टॉक सीमा घटाई, जमाखोरी रोकने और...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Central government reduced the Wheat stock limit: केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से थोक, खुदरा, बड़े खुदरा विक्रेताओं और प्रसंस्करण फर्मों के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा घटा दी है। केंद्र...
UPSC Mains Result 2023

UPSC Mains Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य...

2
प्रजासत्ता करियर डेस्क | UPSC Mains Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 (UPSC...
Vikasit Bharat Sankalp Yatra

Vikasit Bharat Sankalp Yatra Surpasses 1 Crore Participants: Witnesses Increasing Momentum With Each Passing...

0
new Dellhi. The Vikasit Bharat Sankalp Yatra, inaugurated by Prime Minister Narendra Modi on November 15 from Khunti, Jharkhand, has emerged as a transformative expedition fostering connections with citizens nationwide. This Yatra is a collaborative...
Viksit Bharat Sankalp Yatra

Viksit Bharat Sankalp Yatra: बिलासपुर सदर उपमंडल पहुंची भारत संकल्प यात्रा

1
बिलासपुर: Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल के दौरान कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं, जिनका लोगों को लाभ भी...
Solan News:

विज्ञान एवं गणित क्लब द्वारा पट्टा मेहलोग स्कूल में लगाई प्रदर्शनी

0
पट्टा मेहलोग| Solan News: शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में विज्ञान एवं गणित क्लब का गठन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।...
Hamirpur News: दिव्यांग आदर्श शर्मा को IRA Education Library ने किया सम्मानित

Hamirpur News: दिव्यांग आदर्श शर्मा को IRA Education Library ने किया सम्मानित

0
हमीपुर | Hamirpur News: हमीरपुर जिला के बड़सर उपमण्डल की ग्राम पंचायत वल्याह के गांव बढ़नी के दिव्यांग आदर्श शर्मा को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों और पेंटिंग प्रतियोगिता में मैडल जीतकर गांव व...
- Advertisement -

Popular Articles

x