साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पडोसी राज्य हरियाणा ने हिमाचल को भेजी 5 करोड़ की मदद

पडोसी राज्य हरियाणा ने हिमाचल को भेजी 5 करोड़ की मदद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही को देखते नुकसान की भरपाई के लिए कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं और उद्योगपति आगे आ रहे हैं। वहीं अब हरियाणा सरकार ने भी मदद के लिए हरियाणा ने हाथ बढ़ाए हैं। बता दें कि हरियाणा ने मुख्यमंत्री राहत कोष हिमाचल में 5 करोड़ रुपए दिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर ने ट्वीट करते हुए लिखा- आपदा बता कर नहीं आती। दुःख की इस घड़ी में जिसकी जो भी मदद हम कर सकते हैं जरूर करेंगे। बाढ़ से प्रभावित हम भी हैं और हिमाचल भी। हिमाचल प्रदेश में हुए जान माल के नुकसान को देखते हुए मैं हरियाणा की ओर से पांच करोड़ रुपए की राशि हिमाचल CM रिलीफ फंड में सहायता के रूप में देता हूं। ‘

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cloud Burst: कुल्लू की सैंज घाटी में फटा बादल, सैलाब में बहते दिखे पेड़, नदी भी उफान पर..!

गौरतलब है कि प्रदेश में भारी बारिश से 8000 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है। इससे पहले प्रदेश में ऐसी तबाही कभी नहीं हुई। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई व राहत कार्यों के लिए राहत कोष बनाया है। इस बीच केंद्रीय टीम भी हिमाचल प्रदेश में नुकसान का जायजा लेने पहुंची है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र से मिलने वाली संभावित अंतरिम राशि का भी इंतजार है।

Join WhatsApp

Join Now