प्रजासत्ता|
हरियाणा के सोनीपत में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर हमला करने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार सुंदरनगर की जंजैहली-दिल्ली बस पर शनिवार को सोनीपत के समीप भालगढ़ में कुछ तथाकथित गुंडा तत्वों ने हमला कर दिया। हमलावर दिल्ली नंबर की एक कार में सवार होकर आए थे।
