Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू
प्रजासत्ता के 10 साल

हादसा: नगवाईं में बस पलटी, परिचालक समेत पांच लोग घायल

हादसा: नगवाईं में बस पलटी, परिचालक समेत पांच लोग घायल

कुल्लू |
कुल्लू से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस मंडी-कुल्लू सीमा पर नगवाईं के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 14 यात्री सवार थे। इस सड़क हादसे में परिचालक को गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा चार और लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नॉन स्टॉप बस सुबह साढ़े छह बजे कुल्लू से शिमला के लिए जा रही थी। करीब सात बजे बस जब फोरलेन पर नगवाईं से जा रही थी, तो यह मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, वहां 10 मीटर की दूरी पर दो मोड़ हैं। चालक ने एक मोड़ तो काट लिया, लेकिन दूसरे को काटते वक्त बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे परिचालक को चोट अधिक लगने के कारण उसे नगवाईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सवारियों को हल्की चोट होने के कारण घर भेज दिया है

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: चुराह विधायक हंस राज पर फिर से युवती ने लगाए गंभीर आरोप, जान को बताया खतरे में, MLA ने पलटवार करते हुए आरोपों को बताया षड्यंत्र
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now