Monday, December 4, 2023

हिमाचल : 1 सितंबर को 51 वर्ष के हो गए सोलन, ऊना व हमीरपुर

समुद्र तल से ऊना मुख्यालय की ऊंचाई 408 मीटर के आसपास है। हमीरपुर की ऊंचाई 790 मीटर है। जबकि सोलन जिला 1,600 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है। वर्ष 1971 में जब हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था तो जिलों की संख्या 8 थी। लेकिन समय के साथ-साथ जनसंख्या के आधार पर इसमें बदलाव हुआ और वर्तमान में अभी जिलों की संख्या 12 हैं।

प्रजासत्ता।
1 सितंबर 2022 के दिन हिमाचल के तीन जिले सोलन, हमीरपुर व ऊना 51 वर्ष के हो गए। पहली सितंबर 1972 को हिमाचल में तीन नए जिलों हमीरपुर, ऊना व सोलन का गठन हुआ था। इसके बाद हिमाचल में 12 जिले हो गए। जहां तत्कालीन महासू जिले के सोलन, अर्की तहसीलों और तत्कालीन शिमला जिले के कंडाघाट और नालागढ़ की तहसीलों को अलग कर सोलन जिला बना था। वहीं कांगड़ा जिले के टुकड़े कर इससे ऊना और हमीरपुर को बनाया गया था। उस समय इसकी घोषणा हिमाचल निर्माता और प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने ऊना आकर की थी।

प्रदेश के सभी जिलों में विकास ग्रामीण क्षेत्र तक बिछे सड़कों के जाल के रूप में नजर आता है। पेयजल, शिक्षा, विद्युत, ग्रामीण विकास के बाद अब कृषि, बागवानी व औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढऩे के प्रयास हो रहे हैं। 15 अप्रैल 1948 को केंद्र शासित प्रदेश में महासू, मंडी, चंबा व सिरमौर चार जिले थे। 1960 में कांगड़ा, लाहुल-स्पीति, कुल्लू व शिमला जिले बने। महासू जिले का अस्तित्व खत्म होने पर 1966 में किन्नौर जिला बना था।

हिमाचल का मानचित्र
हिमाचल का मानचित्र

हमीरपुर जिला ने देश को दिए केंद्रीय मंत्री व हिमाचल को दिए दो मुख्यमंत्री 

खास बात ये है कि 51 बरस में ही इन तीन जिलों ने खासी तरक्की की है। जबकि शुरू से ही पहाड़ी क्षेत्र का हिस्सा रहे चंबा व सिरमौर ने खास तरक्की नहीं देखी है। हमीरपुर ने तो प्रदेश को तेजतर्रार राजनीति का पाठ भी पढ़ाया। साथ ही मुख्यमंत्री के तौर पर प्रेम कुमार धूमल, और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को दिया। वहीं मोदी सरकार में यहां से सांसद अनुराग ठाकुर वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय संभाल रहे हैं। समुद्र तल से हमीरपुर की ऊंचाई 790 मीटर है

ऊना जिला को मिला हिमाचल के पहले उपमुख्यमंत्री देने का ख़िताब

अगर ऊना की बात की जाए तो यह जिला भी तरक्की की ओर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हिमाचल के इतिहास में पहले उपमुख्यमंत्री को देने का ख़िताब भी ऊना जिला के हिस्से में आया है। इसके अलावा ऊना ने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बना ली है। समुद्र तल से ऊना मुख्यालय की ऊंचाई 408 मीटर के आसपास है।

हिमाचल में इकोनोमिक हब बनकर उभरा सोलन जिला 

वहीं सोलन जिला तो इस समय प्रदेश का इकोनोमिक हब बनकर भी उभरा है। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों के मानचित्र पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। सोलन शहर अब राज्य में तीसरी सबसे बड़े नगर निगम के तौर पर भी पहचाना जाने लगा है। जिला मुख्यालय सोलन की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1550 मीटर है। जिला बनने से पहले सोलन बरूरी की स्थापना 1855 में हुई थी। इस जिला के बीबीएन क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन खड़ा कर एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन होने का ख़िताब भी अपने नाम किया है।

समुद्र तल से ऊंचाई 
समुद्र तल से जहाँ ऊना मुख्यालय की ऊंचाई 408 मीटर के आसपास है। हमीरपुर की ऊंचाई 790 मीटर है। जबकि सोलन जिला 1550 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है। वर्ष 1971 में जब हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था तो जिलों की संख्या 8 थी। लेकिन समय के साथ-साथ जनसंख्या के आधार पर इसमें बदलाव हुआ और वर्तमान में अभी जिलों की संख्या 12 हैं।

हमे ट्वीटर पर फॉलो करें

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Himachal News: jalandhar-city-pro-khalistan-slogans-were-written-in-himachal-hp-police-arrested-three-accused-

Himachal News: हिमाचल में देश विरोधी नारे लिखने वाले 3 युवकों को पुलिस ने...

0
धर्मशाला | Himachal News: हिमाचल प्रदेश के देहरा और चिंतपूर्णी बोर्डर पर निजी संपत्ति की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में देश विरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस ने पंजाब के फिल्लौर से 3...
Indian Air Force

विमान क्रैश में Indian Air Force के 2 पायलटों की मौत

0
नई दिल्ली| विमान क्रैश होने की वजह से भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के दो पायलट की मौत हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा...
Unemployment Rate in Himachal

बेरोजगारी दर को लेकर NSSO का बड़ा खुलासा, हिमाचल के शहरों में सबसे ज्यादा...

1
प्रजासत्ता ब्यरो| Unemployment Rate in Himachal: देश तेजी से विकास कर रहा है लेकिन बेरोजगारी की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। अभी भी कई राज्यों में बेरोजगारी चरम पर है। राष्ट्रीय...
Shimla Accident

Shimla Accident: शिमला के सुन्नी में खाई में गिरी पिकअप, 6 कश्मीरी मजदूरों की...

0
शिमला | Shimla Accident: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी में सड़क हादसे में छह कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल...
Exclusive! आरएलए परवाणू को 13 वर्षों बाद आई रिकवरी की याद, 500 के करीब वाहन मालिकों को रिकवरी के नोटिस जारी

Exclusive! आरएलए परवाणू को 13 वर्षों बाद आई रिकवरी की याद, 500 के करीब...

1
प्रजासत्ता ब्यूरो | Exclusive!:  आरएलए परवाणू के तहत वर्ष 2009 से वर्ष 2010 के बीच पंजीकृत हुए वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस की बकाया राशी का हवाला देकर आरएलए परवाणू की ओर से 500 के करीब...
खो गए हम कहां एक्टर्स Ananya Pandey, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव ने एनएच 7 वीकेंडर में 'होने दो जो होता है' पर लाइव परफॉर्मेंस से किया ऑडियंस को सरप्राइज

खो गए हम कहां एक्टर्स Ananya Pandey, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव ने एनएच...

0
पूजा मिश्रा | एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अगली फिल्म 'खो गए हम कहां' के साथ दर्शकों को नए जमाने की दोस्ती के जोश से सराबोर करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें अनन्या पांडे Ananya...
Himachal News: हिमाचल चुनाव में छत्तीसगढ़ में हुए घोटालो के पैसे का इस्तेमाल, जांच का विषय : जयराम

Himachal News: हिमाचल चुनाव में छत्तीसगढ़ में हुए घोटालो के पैसे का इस्तेमाल, जांच...

1
शिमला | Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की चाहे हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात करें तो वहां पर सभी कांग्रेस के नेता खोल कर प्रचार कर...
धर्मपुर

धर्मपुर में कसौली कांग्रेस सेवा दल की बैठक

0
नवीन | कुमारहट्टी कसौली कांग्रेस सेवा दल की बैठक, कसौली कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संपत शर्मा, की अध्यक्षता में रविवार को धर्मपुर के माता मनसा देवी मंदिर हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में...
Zakir Khan ने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप स्पेशल, मन पसंद के साथ किया शानदार कमबैक!

Zakir Khan ने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप स्पेशल, मन पसंद के साथ किया शानदार कमबैक!

0
पूजा मिश्रा | प्राइम वीडियो ने आज जाकिर खान के अगले शो मन पसंद की घोषणा की है, जो 7 दिसंबर से एक्सक्लूसिवली इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगा। ओएमएल द्वारा निर्मित 'सख्त लौंडा' लेटेस्ट...
kangra news

सेल्फ स्टडी के दम पर ऋद्धि पत्रवाल बनी सिविल जज

0
अनिल शर्मा | धर्मशाला नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत आते 53 मील की ऋद्धि पत्रवाल सिविल जज बन गई हैं। ऋद्धि ने ये मुकाम सेल्फ स्टडी के दम पर पाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी...
- Advertisement -

Popular Articles

error: Content is protected !!