किन्नौर|
किन्नौर जिले में निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है| सोमवार को दो और शव सर्च टीम को मिले हैं| ऐसे में अब इस आपदा में मारे गए लोगों की संख्या 25 पहुंच गई है| इससे पहले, शनिवार को तीन शव मिले थे| इनमें दो पुरुष और एक महिला है| सुबह तड़के सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया है| शिमला से खोजी कुत्ते भी लाए गए हैं|
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में दो और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अब सिर्फ तीन लोग ही लापता बताए जा रहे हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास बुधवार को हुए भूस्खलन से बाद से शवों को खोजने का काम जारी है| इससे पहले शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे\ वहीं खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन यानि शनिवार को छह और शव बरामद किए गए थे|
शनिवार को घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि, शाम पांच बजे तक छह शवों को निकाल लिया गया था। सभी शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि दी है|