Friday, March 29, 2024

चुनाव की घोषणा: सीएम जयराम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उपचुनाव में भावनाओं में बहे थे, अब मुद्दों पर लोग देंगे निर्णय

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचाल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री जयराम ने मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है और ऐसे में प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है। हम पूरा सहयोग करेंगे और बहुत जोरदार अभियान प्रदेश में आपको देखने को मिलेगा तथा निश्चित रूप से बीजेपी की जीत होगी

मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस का पूरे देश में बहुत खराब दौर चल रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का बहुत परेशानी का दौर चल रहा है तो उन्हें निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में सफलता नहीं मिलेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार रिवाज बदलेगा और हिमाचल की जनता मुद्दों पर अपना निर्णय भाजपा के पक्ष में देगी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन, इतना जरूर कहूंगा कि प्रदेश की जनता सबकुछ जानती भी है और समझती भी है। उपचुनाव में लोग भावनाओं में बह गए थे। मुझे पूरा विश्वास व उम्मीद है रिवाज बदलेगा और भाजपा मिशन रिपीट के लक्ष्य को साधेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव अलग तरह का होता है। पहाड़ी राज्य के लोग बहुत जागरूक हैं, मुद्दों पर बात करते हैं। जनता मुद्दों पर निर्णय लेते हुए भाजपा को अपना समर्थन देगी। विधानसभा चुनाव में विकास मुद्दा रहता है और प्रदेश में भाजपा सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी। केंद्र सरकार से पांच साल में दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। जिनमें बिलासपुर का एम्स, ऊना के हरोली में बल्क ड्रग फार्मा पार्क, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क व अटल रोहतांग सुरंग सहित दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की वंदे भारत रेल शामिल है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के दो वर्ष सामान्य परिस्थितियों का कार्यकाल नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने सहयोग देने के बजाय विपरीत दिशा में कार्य किया। पहले भी कांग्रेस के प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दिया गया और विधानसभा चुनाव के दौरान भी दिया जाएगा

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

0
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

1
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से...

1
Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है,...
JP Nadda Wife Car Stolen

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

4
दिल्ली | JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार...
Himachal News, Ragging in MMU

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला...

0
सोलन | Himachal News: सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ( Maharishi Markandeshwar University ) (एमएमयू) सुल्तानपुर में प्रशिक्षु छात्रा के साथ रैगिंग ( Ragging in MMU ) का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा...
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :-...

0
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली पर मस्ती तो करना चाहते हैं लेकिन रंगों के होने वाले नुकसान से बचते हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है।होली में इस्तेमाल...
Safe Holi Tips

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए...

0
डॉ. जी.एल.महाजन | Safe Holi Tips: गर्मियों के सबसे पसन्दीदा त्यौहार होली का आगाज़ शुरू हो गया है। होली त्यौहार की औपचारिक शुरुआत बरसाना से हो चुकी है। होली का त्यौहार भारतीयों के दिलों में...
- Advertisement -

Popular Articles