Saturday, April 20, 2024

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को किया संबोधित

ओम बिरला ने आशा जताई सम्मेलन से लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती मिलेगी

जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से धर्मशाला में राष्ट्र ई-अकादमी की स्थापना का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिमला में प्रदेश विधानसभा के सदन में आयोजित 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। इस समारोह को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल भारत के लिए एक प्रणाली ही नहीं है बल्कि यह हमारे स्वभाव और जीवन के हिस्से में निहित है। हमें देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और आने वाले वर्षों में असाधारण लक्ष्य हासिल करने हैं तथा ये संकल्प सबके प्रयासों से पूरे होंगे। भारत के लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था में जब हम ‘सबका प्रयास’ की बात करते हैं, तो सभी राज्यों की भूमिका इसके लिए एक बड़ा आधार है।

‘सबका प्रयास’ के महत्व को उल्लेखित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे पूर्वाेत्तर की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान हो या दशकों से अटकी विकास की सभी बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की बात हो, देश में पिछले वर्षांे में ऐसे बहुत से कार्य हुए हैं जिनमें सभी के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को ‘सबका प्रयास’ का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी विधानसभाओं के सदनों की परम्पराएं और प्रणालियां स्वाभाविक रूप से भारतीय होनी चाहिए। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भारतीय भावना को मजबूत करने के लिए सरकारों से नीतियों और कानूनों पर विशेष बल देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि सदन में हमारा अपना आचरण भारतीय मूल्यों के अनुसार होना चाहिए।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है। हजारों वर्षों के विकास में हमने यह महसूस किया है कि विविधता के बीच एकता की भव्य, दिव्य और अखंड धारा बहती है। एकता की यह अटूट धारा हमारी विविधता को संजोती है, उसकी रक्षा करती है।

प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव रखा कि क्या वर्ष में तीन-चार दिन सदन में समाज के लिए कुछ विशेष करने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित किए जाएं और उनके सामाजिक जीवन के इस पहलू के बारे में देश को बताएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में संसदीय प्रक्रिया का उचित समन्वय सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, इसका उद्देश्य और दायरा विधायिकाओं के लोकतंत्रीकरण और लोकतंत्र के बेहतर कामकाज के लिए जिम्मेदारी के विकास पर भी है। उन्होंने कहा कि सदन के काम-काज को प्रभावी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग की आवश्यकता है।

ओम बिरला ने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में एक लंबा सफर तय करेगा। उन्होंने कहा कि संसद और राज्य विधानमंडल जनता की शिकायतों को दूर करने और कार्यपालकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए पहला मंच है। सदन में उठाई जाने वाली समस्याओं और स्थितियों का प्रभावी तरीके से निवारण किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा को अपनी उच्च परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सकारात्मक चर्चा के लिए जाना जाता है। राज्य विधानसभा के पहले अध्यक्ष जयवंत राम से लेकर वर्तमान अध्यक्ष विपिन परमार तक विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रतिष्ठित सदन की अध्यक्षता की और सदन की कार्यवाही का सम्मानजनक तरीके से संचालन करते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार सहित अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों राम लाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का राज्य के प्रति योगदान के लिए स्मरण किया।

जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से कांगड़ा जिले के धर्मशाला में राज्य के लिए राष्ट्र ई-अकादमी स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य है जिसने अपनी विधानसभा में कागजरहित काम शुरू किया जिसे अब ई-विधान के नाम से जाना जाता है। यह सदन देश और राज्य के संवैधानिक इतिहास में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का गवाह रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी ने इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित किया था। हाल ही में, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित कर इसके गौरव को बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 1948 में अपनी स्थापना से लेकर अब तक विकास यात्रा में नए आयाम हासिल किए हैं। प्रदेश के ईमानदार और मेहनती लोगों के प्रयासों से आज विकास के मामले में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 1948 में प्रति व्यक्ति आय 240 रुपये थी जो 2020-21 में बढ़कर 1.95 लाख रुपये से अधिक हो गई है। वर्ष 1948 में राज्य में सड़कों की लंबाई 288 किलोमीटर थी, जबकि आज 37,808 किलोमीटर सड़कें राज्य के कोने-कोने को जोड़ रही हैं।

राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन न केवल हमारे लोकतंत्र के 100 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाने का कार्यक्रम है बल्कि अगले 100 वर्षों के लक्ष्यों और उद्देश्यों पर विचार करने का भी अवसर है। उन्होंने सदन में दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की।

प्रदेश में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन यहां 1921 में हुआ था और हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम इस आयोजन को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा को सूचना देने में संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार यह महसूस किया गया है कि सदन में सूचना के अधिकार के माध्यम से सूचना अधिक शीघ्रता से प्राप्त की जा सकती है।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने वर्चुअल रूप से समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और इस अवसर पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सदन ने अपने गौरवशाली अतीत के दौरान 1300 से अधिक कानून पारित किए हैं।

प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

देश की विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, लोकसभा के महासचिव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, मंत्री, सांसद और विधायक समेत अन्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थ

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

More Articles

Kangra News: तेज तुफान की वजह से आंगन में खेल रही 3 साल की बच्ची के सिर पर ईंट गिरने से मासूम की मौत

Kangra News: तेज तुफान की वजह से आंगन में खेल रही 3 साल की...

0
कांगड़ा | Kangra News: कांगड़ा जिले की गंगोट पंचायत के गांव मोइन में एक दुखद घटना घटी है। यहां तूफान चलने की वजह से शाम लाल के घर का लैंटर गिर गया और आंगन में...
Himachal News:

Himachal News: हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, BJP...

0
शिमला ब्यूरो | Himachal News: हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर शनिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने राज्यसभा...
Solan News

Solan News: पुलिस ने 1.5 किलोग्राम चरस सहित दबोचा कार चालक

0
सोलन | Solan News: सोलन पुलिस द्वारा जिला में नशा तस्करों विशेषत: चरस, चिट्टा/हैरोईन और अन्य नशीली दवाईयों/पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस के निरन्तर प्रयासों से...
Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab

Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab: पंजाब में जिंदा जला हिमाचल का ट्रक...

0
Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab: पंजाब के लुधियाना में नेशनल हाईवे पर ट्रक में आग लग गई। जिससे केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार मृतक हिमाचल प्रदेश...
Tejinder Singh Bittu resigns from the party तेजिंदर सिंह बिट्टू

AICC मेंबर और हिमाचल के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से दिया...

4
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Tejinder Singh Bittu Resigns From The Party: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। प्रियंका गांधी के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले कांग्रेस नेता...
Himachal Weather

Himachal Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Himachal Weather News: हिमाचल में शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके परिणामस्वरूप पेड़...
Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय...

0
शिमला ब्यूरो | Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 1,500 रुपये की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म महिलाएं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती...
dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से...

0
ऊना | Una News: ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर...
Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

0
ऊना| Una News: ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ एक पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से...
Una News mud, Solan News, Kangra News

Kangra News: भवारना में 50 वर्षीय महिला की हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव

0
कांगड़ा | Kangra News: कांगड़ा जिले में थाना भवारना के तहत एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने आईपीसी की...
- Advertisement -
Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी? Samantha Ruth Prabhu हुईं शर्टलेस, हॉट अवतार देख फैंस बोले Munhaason se Chhutakaara: गर्मियों के दिनों में नहीं निकलेंगे मुंहासे, अपनाएं ये टिप्स Eid Mubarak Mehndi Designs: आप भी ईद मुबारक मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ा देंगी ये ट्रिक्स हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत जगहे हिमाचल के ठंडे स्थान भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हिमाचल का शंगचूल महादेव मंदिर मनाली में घूमने की जगह ब्रेस्टफीडिंग से कम होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भारत की 10 सबसे खूबसूरत वादियां हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल