Friday, March 29, 2024

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवहन विभाग की ई-परिवहन व्यवस्था का किया शुभारम्भ

प्रजासत्ता|
प्रदेश के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस/पंजीकरण प्रमाण-पत्र एवं परमिट आदि की फेसलेस सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य परिवहन विभाग की ई-परिवहन व्यवस्था का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से तकनीक ने हमारे जीवन को परिवर्तित किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए वर्ष 2014 में डिजिटल इंडिया की परिकल्पना की थी। कोविड महामारी के दौरान तकनीक के उपयोग के कारण आवश्यक सेवाएं बिना किसी बाधा के सुनिश्चित हुई हैं। व्यापार में सुगमता में हिमाचल प्रदेश 16वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया है जिसका पूरा श्रेय प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है। प्रदेश सरकार ने पहले ई-विधानसभा, उसके उपरांत ई-बजट और अब ई-केबिनेट की शुरूआत की है। ई-परिवहन भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनमंच कार्यक्रम आरम्भ किया। प्रदेश सरकार ने दूरभाष के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 शुरू की है। सरकार ने कोविड महामारी के दौरान प्रदेश के बाहरी राज्यों में फंसे लगभग 2.50 लाख लोगों की सुरक्षित प्रदेश वापसी सुनिश्चित बनाने के लिए भी तकनीक का उपयोग कर हेल्पलाइन विकसित की, जिससे वे प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों से आसानी से सम्पर्क कर पाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने में ई-परिवहन सुविधा महत्वपूर्ण साबित हुई है। लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जागरुक करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। इस प्रणाली की सफलता लोगों द्वारा इस सुविधा को सुगमता से अपनाने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से लोगों को विभिन्न नागरिक केंद्रित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश में वाहनों की तीव्रता से बढ़ रही संख्या ने यातायात पंजीकरण और यातायात प्रबन्धन प्रणाली पर एक बार पुनः विचार करने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनआईसी द्वारा एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस क्रियान्वित किया जाएगा। यह वेब आधारित सूचना प्रौद्योगिकी समाधान है जिससे विभिन्न एजेंसियां जैसे- पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग को सड़कों व वाहन की स्थिति के आधार पर दुर्घटनाओं का ब्यौरा एकत्र करने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-परिवहन सेवा से लोगों को विभिन्न आॅनलाइन प्रमाण-पत्र और पंजीकरण के नवीनीकरण तथा ड्राइविंग लाइसेंस आदि जारी करने में सुविधा होगी। इससे लोगों को एक बटन पर कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर ई-परिवहन व्यवस्था प्रचार साहित्य को भी जारी किया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों को राहत प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की यह एक ऐतिहासिक पहल है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष में यह पहल सराहनीय है जिससे विभाग के कार्य में भी पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि शिमला और कांगड़ा जिले में दो पायलट परियोजनाएं शुरू की गई थीं जिनमें खामियों को सुधारने के उपरांत पूरे प्रदेश में इस प्रणाली को क्रियान्वित किया गया है। इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन द्वारा प्रदेश के लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए हाल ही में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया।

प्रधान सचिव, परिवहन के.के पंत ने जानकारी दी कि प्रदेश में लगभग 18 लाख वाहन पंजीकृत किये गए हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं प्रदान करना है।

निदेशक, परिवहन अनुपम कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

सांसद एवं राज्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्य सचिव अनिल खाची, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आरएन बत्ता, एचआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: सूर्यकुमार ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की...

0
Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: भारतीय टीम के दमदार खिलाडी सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की बधाई देते हुए कहा है, मैंने कुछ सप्ताह पहले ही इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को...
Riyan Parag became emotional after playing match winning innings

मैच विनिंग पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए Riyan Parag, कैमरे के सामने खोल...

1
Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2024 का नौवां मुकाबला जयपुर में खेला गया। इसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 184 का स्कोर बनाया।...
Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12...

2
Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals: IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। संजू सैमसन की टीम की यह लगातार दूसरी...
Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल?

1
Petrol Diesel Price Today (29 March 2024): मार्च का महीना जल्द समाप्त होने वाला है और इस महीने की समाप्ति से पहले लोगों को कई राज्यों की सरकार ने ईंधन की कीमत में राहत...
CUET-UG 2024

CUET-UG 2024 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढाई गई

0
CUET-UG 2024 Application Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इस खबर की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार ने अपने आधिकारिक...
New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

2
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

3
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

कसौली। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस) सनवारा में मंगलवार को 18वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर कसौली के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आगाज दीप जलकर...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
- Advertisement -

Popular Articles