Thursday, April 25, 2024

राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल के 4 अधिकारी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

प्रजासत्ता|
स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर हिमाचल पुलिस के 4 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हिमाचल पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस शुभ अवसर पर हिमाचल पुलिस के 4 अधिकारियों केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं प्रशासन) दिनेश कुमार यादव, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र डरोह में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा टीटीआर इकाई शिमला के सहायक उप-निरीक्षक किशोर कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए यह मेडल प्रदान किया जाता है। इन अधिकारियों ने कई अनसुलझे मामले सुलझाए हैं। पेचीदे मामलों की गहनता से जांच की और वैज्ञानिक आधार पर साक्ष्यों को जुटाया। इन्हें तार्किक अंत तक पहुंचाया। कई मामलों में कोर्ट से आरोपियों को सजा हुई।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
- Advertisement -
Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी? Samantha Ruth Prabhu हुईं शर्टलेस, हॉट अवतार देख फैंस बोले Munhaason se Chhutakaara: गर्मियों के दिनों में नहीं निकलेंगे मुंहासे, अपनाएं ये टिप्स Eid Mubarak Mehndi Designs: आप भी ईद मुबारक मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ा देंगी ये ट्रिक्स हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत जगहे हिमाचल के ठंडे स्थान भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हिमाचल का शंगचूल महादेव मंदिर मनाली में घूमने की जगह ब्रेस्टफीडिंग से कम होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भारत की 10 सबसे खूबसूरत वादियां हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल