Friday, March 29, 2024

संघर्ष और बुलंद हौसले से हासिल किया मुकाम, विजय रघुवंशी ने शिमला में DSP पद पर संभाला कार्यभार

प्रजासत्ता|
कहते हैं कि संघर्ष करते रहना ही जिंदगी जीने का दूसरा नाम है। लेकिन अगर हौसले बुलंद हो तो मंजिल तक पहुंचना बेहद आसान हो जाता है। संघर्ष और जज्बे से जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इन सभी बातों को सार्थक कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले विजय कुमार रघुवंशी ने।

गरीब व निर्धन परिवार से सम्बन्ध रखने वाले विजय कुमार रघुवंशी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपनी मेहनत, ईमानदारी और कुछ कर दिखाने के जज्बे ने एक सिपाही पद पर भर्ती होकर डीएसपी के पद तक पहुँचने का सफर तय कर, यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन का मोहताज नहीं होता है। बता दें कि विजय कुमार रघुवंशी को बीते दिनों हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीएसपी के रैंक पर पदोन्नति की सौगात दी है, और मंगलवार को उन्होंने राजधानी शिमला में अपना कार्यभार भी संभाला लिया है।

बता दें कि सोलन जिला की कसौली तहसील एक छोटे से गाँव मुसाडा(चडीयार) के रहने वाले विजय कुमार रघुवंशी पुलिस विभाग में वर्ष 2002 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहले सब इंस्पेक्टर, फिर पदोन्नति लेकर एसएचओ और अभी हाल ही में डीएसपी पद पर पदोन्नति हासिल की है। गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाले विजय ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपने फर्ज को निभाते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उल्लेखनीय है विजय कुमार रघुवंशी को पुलिस विभाग में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है| विजय की इस उपलब्धि से उनका और परिवार गाँव के साथ साथ आस पास के इलाके का नाम भी रोशन हुआ है ।

विजय कुमार रघुवंशी इससे पहले कालाआम्ब, नाहन, रेणुकाजी तथा किन्नौर के पूह और पुलिस थाना पुरावाला और राजधानी शिमला के बालूगंज में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कालाआम्ब में खनन माफिया पर पूरी तरह से नकेल कसने के अलावा, नाहन में एक बड़े ब्लाइंड मडर केस,जिसमे 50 लाख की इन्शोरेश के लिए एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी को 10 दिन में सुलझाया, अपने कार्य क्षेत्रों में उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया, इसके अलावा कई अन्य उपलब्धियां भी इनके नाम रही है।

ईमानदारी से अपने फर्ज को निभाने वाले विजय कुमार अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं वह जितने सख्त अपने फर्ज के लिए हैं उतने ही सरल और मिलनसार भी हैं। विजय ने गोवमेन्ट स्कूल कोटबेजा से दसवीं के बाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल परवाणू से जमा दो तथा गोवमेन्ट डिग्री कॉलेज कालका से बीए की शिक्षा प्राप्त की है। बचपन से ही उन्हें गरीबी की मार झेलनी पड़ी है, लेकिन उन्होंने अपने हौंसले को कम नहीं होने दिया। अपने बचपन के दिनों में उन्होंने दूसरों के पास मजदूरी भी की है। एक समय उन्होंने ऐसा भी देखा है जब उन्हें अपने परिवार सहित घर से बेघर भी होना पड़ा था। वह दौर उनके जीवन का मुश्किल दौर रहा है। लेकिन बुलंद हौंसले और कुछ कर कर दिखाने के उनके जनून ने उन्हें उस दौर में भी टूटने नहीं दिया।

प्रजासत्ता से बात करते हुए डीएसपी विजय कुमार रघुवंशी ने कहा कि शुरूवात से ही पुलिस विभाग में अपना बेहतर देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी अगली पारी शुरू करने जा रहे हैं। पुलिस विभाग में अपनी अगली जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेंगे।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा है कि मुश्किल समय में अपना हौंसला नहीं हारना चाहिए बल्कि मुसीबतों का डट कर सामना करना चाहिए, तब कोई भी बाधा आपकी मंजिल तक पहुँचने का रास्ता नहीं रोक सकती। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता व स्वर्गीय पिता और परिवार को दिया है। बता दें कि विजय रघुवंशी की धर्मपत्नी ममता भी पुलिस विभाग में ही अपनी बेहतरीन सेवाएँ दे रही है। विजय की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: सूर्यकुमार ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की...

0
Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: भारतीय टीम के दमदार खिलाडी सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की बधाई देते हुए कहा है, मैंने कुछ सप्ताह पहले ही इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को...
Riyan Parag became emotional after playing match winning innings

मैच विनिंग पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए Riyan Parag, कैमरे के सामने खोल...

1
Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2024 का नौवां मुकाबला जयपुर में खेला गया। इसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 184 का स्कोर बनाया।...
Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12...

2
Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals: IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। संजू सैमसन की टीम की यह लगातार दूसरी...
Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल?

1
Petrol Diesel Price Today (29 March 2024): मार्च का महीना जल्द समाप्त होने वाला है और इस महीने की समाप्ति से पहले लोगों को कई राज्यों की सरकार ने ईंधन की कीमत में राहत...
CUET-UG 2024

CUET-UG 2024 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढाई गई

0
CUET-UG 2024 Application Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इस खबर की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार ने अपने आधिकारिक...
New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

2
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

3
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
- Advertisement -

Popular Articles