धर्मशाला : महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा

धर्मशाला में रह रही तेनजिन मारिको तिब्‍बत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। एक लड़के के रूप में जन्‍म लेने के बाद अपनी बौद्ध धर्म की दीक्षा को भी बीच में ही छोड़कर लिंग परिवर्तन कराने जैसा बड़ा फैसला लिया।

धर्मशाला|
धर्मशाला (Dharamshala) के मैक्लोडगंज बाजार में महिला पुलिस कर्मी (Case of beating female police) को पीटने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार तिब्‍बत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल तेनजिन मारिको और दोस्तों ने एक इलाके में हंगामा मचा रखा था। जब महिला पुलिस कर्मी उनको रोकने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर हमला मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाइजीरियन महिलाएं भी शामिल हैं।

kips
धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा
धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा

धर्मशाला दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुड़दंगबाजी, नशाखोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला के मैक्लोडगंज में दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुड़दंगबाजी, नशाखोरी, शराबखोरी की शिकायतों के चलते पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान मैक्लोडगंज चौराहे पर नशे में धुत निर्वासित तिब्बती और विदेशी महिलाएं दिखीं। जब इनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपीत ने महिला पुलिस कर्मी के हाथ से डंडा छीनकर उसी को मारने शुरू कर दिए। इस दौरान काफी हंगामा होता रहा। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत निर्वासित युवतियों सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ धर्मशाला पुलिस थाना में धारा 114 और 115 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहती है एसपी
वहीँ तिब्बती मॉडल तेनजिन द्वारा धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने से जुड़े मामले में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि तिब्बती और विदेशी पर्यटकों ने हंगामा कर पुलिस टीम के कार्य में बाधा पहुंचाई है। सभी को रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरनर्स एक्ट की धारा के तहत भारत से करने की कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।

देखिए वीडियो

https://twitter.com/PrajasattaNews/status/1697160170521108681?t=LkQvzANCKUdT_VbVbPyC8w&s=09

धर्मशाला से सामने आये इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग चौक पर मौजूद हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ आरोपियों को महिला पुलिस कर्मियों ने घेर रखा है और उनमें धक्का मुक्की हो रही है। इसी बीच पुलिस भी इन्हें खदेड़ने की कोशिश करती है और बाद में एक महिला डंडा छीनकर महिला पुलिस कर्मी पर चलाती हैं।

देखिये चंबा में हुए स्केम की वीडियो

Tek Raj
Tek Rajhttps://www.prajasatta.in/
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Jammu and Kashmir: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी इलाके में...

Valentine Week 2025: प्यार का त्योहार और उसके 7 खास दिन..!

Valentine Week 2025: वैलेंटाइन वीक 2025 आने वाला है,...

Valentine Day 2025 Gifts: इन बेहतरीन गैजेट्स से पार्टनर को करें खुश!

Valentine Day 2025 Gifts under 3000: दुनियाभर में वैलेंटाइन...

More Articles

Kangra News: कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल

अनिल शर्मा | फतेहपुर  Kangra News: उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत सोमवार सुबह लगभग आठ बजे तलाड़ा बाजार में एक कार और बाइक की...

Kangra News: फतेहपुर का जवान राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित

अनिल शर्मा | फतेहपुर (कांगड़ा) Kangra News: विधानसभा फतेहपुर के गांव जगनोली के बीएसएफ जवान इंस्पेक्टर शैतान सिंह के राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित हुए हैं।...

Kangra News: मोनल इको क्लब के बच्चों ने माता कोटे वाली के जंगल में की नेचर वॉक

Kangra News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के मोनल इको क्लब के बच्चों ने माता कोटे वाली के जंगल में एक यादगार...

Kangra: बालिका दिवस पर कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की घोषणा

Kangra News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं...

Himachal टांडा में रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम करेगी स्थापित

Himachal Pradesh News: जिला कांगड़ा में शीतकालीन प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में,...

Hiimachal: धर्मशाला में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर :- सीएम सुक्खू

Hiimachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दाड़ी मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने...

Himachal: जानिए! सीएम सुक्खू के काफिले में अचानक क्यों घुस गया युवक..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक बेरोजगार युवा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को बीच...

Himachal News: सीएम सुक्खू ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पौंग डैम में पक्षियों को निहारा और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बाथू की...
Watch us on YouTube