Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू
प्रजासत्ता के 10 साल

नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा मंत्री राकेश पठानिया कर रहे घटिया ब्यानबाजी :- सपन सूद

नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा मंत्री राकेश पठानिया कर रहे घटिया ब्यानबाजी :- सपन सूद

कपिल शर्मा|
हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर भाजपा में उठ रही अंतर्कलह के कारण पार्टी में हो रहे प्रचंड घमासान से परेशान प्रदेश सरकार के वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा कांगेस के दिवंगत नेता सत महाजन पर की गई अनगर्ल टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश पठानिया का इस संदर्भ में वायरल हो रहे एक वीडियो पर राजनीतिक संज्ञान लेते हुए कहा की अपनी नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा नेता घटिया ब्यानबाजी के बलबूते पर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कांग्रेस MLA जगजीवन पाल को ‘BJP वर्कर’ ने जड़ा थप्पड़

उन्होंने कहा की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में ‘अबकी बार,चक्की पार’ के नारे से बौखलाई भाजपा राजनीतिक तौर पर हताश हो चुकी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन को अपनी घटिया राजनीति में लपेट कर वन मंत्री राकेश पठानिया भाजपा में उठ रहे राजनीतिक तूफान को शांत नहीं कर सकते। उन्होंने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन को पठानकोट से जोड़ कर प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा की गई राजनीतिक टिप्पणी का जनता मुँह तोड़ जबाब देगी। सपन सूद ने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन के राजनीतिक आदर्शों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  विधायक रीता धीमान ने जन्मदिवस पर इन्दौरा वासियों को दी 39 करोड़ की सौगातें

उन्होंने कहा कि पांच बार क्षेत्र का विधायक,एक बार काँगड़ा संसदीय क्षेत्र से सासंद रह चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान प्रदेश के राजस्व विभाग व परिवहन विभाग के मंत्री पद रहते हुए अपने अनुकरणीय योगदान के कारण आज भी लोगों के दिल में अमर है।

कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन की राजनीतिक दूरदर्शिता के कारण उनके कार्यकाल में जिला काँगड़ा का हुआ अभूतपूर्व विकास स्वर्णीय इतिहास का गवाह है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रति ओछी टिप्णियों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।भाजपा को आदर्शहीन राजनीतिक दल बताते हुए कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की राजनीतिक पतन की और बढ़ रही भाजपा राजनीतिक असभ्यता का गोल्ड मैडल जीत सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 143 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now