Thursday, March 28, 2024

भाजपा जिला महामंत्री ने सचिवालय में शटर लगाकर किया अवैध कब्जा हटवाए प्रशासन :- सपन सूद

कपिल शर्मा ।
सैंया भये कोतवाल,अब डर काहे का” को चरितार्थ करते हुए ज्वालामुखी विधानसभा के भाजपाइयों ने प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाकर साबित कर दिया है कि अवैध कब्जा करना उनकी कथित राजनीतिक मंशा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने सोमवार को जारी अपने वक्तव्य में ज्वालामुखी उपमंडल कार्यालय के बाहर प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं व स्टांप पेपर विक्रेता ́को अस्थाई तौर पर अलॉट किये गए टीन नुमा खोखों पर शटर लगाए जाने के मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया की इस मामले पर पिछले एक सप्ताह से विवाद बना हुआ है।

उन्होंने कहा की प्रशासन की अनुमति के बिना व नियमों की अवहेलना करके लगाए गए शटर को हटाने के लिए विभागीय नोटिस को भी इन अवैध कब्जा धारक भाजपाइयों ने मात्र कागज का टुकड़ा समझ कर अपने राजनीतिक मंसूबों को जगजाहिर कर दिया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की इन टीननुमा खोखों पर अवैध ढंग से स्थाई कब्जा करने वाले लोग जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी है। उन्होंने कहा की स्थानीय प्रशासन ने शिकायत मिलने के उपरांत तीन दिन के भीतर शटर हटाने का नोटिस भी इन खोखों पर आनन -फानन में चस्पां दिया था लेकिन सत्तारूढ़ सरकार से जुड़े होने के कारण राजनीतिक दबाव के चलते चस्पां किए गए नोटिस अचानकहटाने से स्पष्ट होता है की मामला राजनीतिक संरक्षण से प्रेरित है।

कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की भाजपा अपने चेहतों को रेवड़ियां बाँट कर इसे सबका साथ,सबका विकास का नाम देकर प्रदेश के हितों से खिलबाड़ कर रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की कथित राजनीतिक सरक्षंण के चलते भाजपा सरकार व संगठन का साथ,अपना ही विकास व राम नाम जपना ,पराया माल अपना की स्पष्ट नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की ज्वालामुखी उपमंडल कार्यालय में दस से अधिक अस्थाई टीन नुमा खोखे बनाए गए हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ भाजपा से संबंधित लोगों ने ही क्यूँ अपने आवंटित खोखों पर शटर लगाए यह प्रश्न आम जनता के मन में घूम रहा है। सपन सूद ने कहा की नियमों के अनुसार सरकारी कार्यालय परिसर में स्थाई तौर पर दुकानों का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा की बिना शटर के इन खोखों के आवंटन के दौरान भी प्रशासन को दिए गए शपथ पत्र में भी स्पष्ट किया गया की इन खोखों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने की शिकायत पर आवंटन रद्द करने का अधिकार प्रशासन के पास है। लेकिन दुर्भाग्य है की इस मामले में राजनीतिक दबाव ने प्रशासन को पंगु बना दिया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में सरकारी प्रॉपर्टी पर भाजपाइयों के अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा की आम जनता के बीच भी इन भाजपा के जिला पदाधिकारियों को बेनकाब किया जाएगा।

उन्होंने कहा की प्रशासन राजनीतिक दबाव को दरकिनार करके कानून के तहत अपने दायित्व का निर्वाह करके क्षेत्र की जनता के मन में उठ रहे प्रश्नों को विराम दे।कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की शटर हटाने की तीन दिन की अवधि पूरी हो चुकी है व स्थिति ज्यूँ की त्यूं ही है। सपन सूद ने मांग की है की प्रशासन कानूनी तौर पर अवहेलना करने वाले इन लोगों के आंबटन को रद्द करके विवादित मामले का समाधान किया जाए अन्यथा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगेगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने भी इस प्रकरण पर खेद व्यक्त करते कहा की भाजपा की नीति व नीयत में फर्क साफ तौर पर देखा जा सकता है ,उन्होंने कहा की बंदर बाँट करना भाजपा की राजनीतिक विरासत है क्योंकि भाजपा को आम जनता से कोई लगाव नहीं है।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

0
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

1
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से...

1
Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है,...
JP Nadda Wife Car Stolen

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

4
दिल्ली | JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार...
Himachal News, Ragging in MMU

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला...

0
सोलन | Himachal News: सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ( Maharishi Markandeshwar University ) (एमएमयू) सुल्तानपुर में प्रशिक्षु छात्रा के साथ रैगिंग ( Ragging in MMU ) का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा...
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :-...

0
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली पर मस्ती तो करना चाहते हैं लेकिन रंगों के होने वाले नुकसान से बचते हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है।होली में इस्तेमाल...
Safe Holi Tips

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए...

0
डॉ. जी.एल.महाजन | Safe Holi Tips: गर्मियों के सबसे पसन्दीदा त्यौहार होली का आगाज़ शुरू हो गया है। होली त्यौहार की औपचारिक शुरुआत बरसाना से हो चुकी है। होली का त्यौहार भारतीयों के दिलों में...
- Advertisement -

Popular Articles