प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
गुजरात के जूनागढ़ जिले में शुक्रवार रात एक अवैध दरगाह को लेकर जमकर बवाल हुआ। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस पर लोग भड़क गए। भीड़ ने अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन के नोटिस के बाद जमकर पथराव किया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। जबकि डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
#WATCH गुजरात: जूनागढ़ में कल रात अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ भीड़ ने विरोध के बाद पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
(नोट: वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है ) pic.twitter.com/nf0i2Xfqav
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023
गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियां फूंक दी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में भारी तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार की रात करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी।
#WATCH मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। कल वहां करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी। रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ… pic.twitter.com/IPedw2I4o4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023
रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।
जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार की रात करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी।
रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।
बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 200-300 लोगों की भीड़ पत्थर चलाते और गाड़ियों को तोड़ते हुए दिख रही है। हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया।