प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां के नागबल इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां के एसएसपी को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेरकर उनका एनकाउंटर शुरू किया।
शोपियां के नागबल इलाके में चल रहे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया: जम्मू-कश्मीर पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2022
विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान दानिश भट्ट के रूप में हुई है। दिनेश भट्ट आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन एरिया से 03 एके-47 राइफल और 06 मैगजीन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं
SSP शोपियां को तीन लश्कर आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर एनकाउंटर शुरू किया। ऑपरेशन में तीनों स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। मारा गया आतंकवादी दानिश भट्ट आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल था: विजय कुमार,ADGP,कश्मीर https://t.co/hkn9pIZWza pic.twitter.com/twwMJ35Mzc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2022
विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान दानिश भट्ट के रूप में हुई है। दिनेश भट्ट आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन एरिया से 03 एके-47 राइफल और 06 मैगजीन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं
मुठभेड़ के दौरान मारे गए लश्कर के आतंकियों की पहचान हो गई है। आतंकी दानिश खुर्शिद भाटो लड्डी जैनापोरा का रहने वाला था और वह सितंबर 2021 से लश्कर के साथ काम कर रहा था। वहीं, दूसरे आतंकी की पहचान तनवीर अहमद वानी के रूप में हुई है जो अमरबुग इमामसाहिब का रहने वाला था। वह लश्कर के साथ अगस्त 2021 से काम कर रहा था। तीसरा आतंकी तौसीफ अहमद भाटी था जो चारेमर्ग जैनापोरा का रहने वाला था और वह मई 2022 से लश्कर के साथ काम कर रहा था।