Friday, March 29, 2024

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में होगी वोटिंग, जानिए 10 खास बातें

प्रजासत्ता|
भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

जानिए चुनाव से जुडी 10 खास बातें
बिहार राज्‍य के विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सुबह सात से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी| मतदान की अवधि को इस बार खास एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है| वहीं उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की गई है| वहीं, कोरोना मरीज और क्वारंटीन में रह रहे मरीज भी वोट डाल सकेंगे|

बिहार की 243 सीटों पर चुनाव होगा| राज्‍य में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली सरकार सत्‍ता पर काबिज है|

डोर टू डोर कैंपेन के लिए भी संख्‍या सीमित की गई है| घरों में प्रचार के दौरान केवल पांच लोग ही जा सकेंगे| यही नहीं, नामांकन भी ऑनलाइन भरा जाएगा और डिपोजिट भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा|

पिछली बार के मुकाबले इस बार के चुनाव इस मायने में अलग होंगे कि पिछले बार नीतीश के जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और बीजेपी को हराया था. बाद में नीतीश के जेडीयू के आरजेडी से संबंध खराब होते गए| जेडीयू ने आरजेडी और कांग्रेस से संबंध तोड़ते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया| इस बार चुनाव में नीतीश के जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन मैदान में उतरेगा |

कोरोना काल के चलते एक पोलिंग बूथ में वोटरों की संख्‍या में कमी की गई है| नई व्‍यवस्‍था के तहत एक पोलिंग बूथ में 1500 की बजाय एक हजार वोटर्स आएंगे, जिससे पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ेगी| चुनाव आयुक्त ने बताया कि आज से आचार संहिता लागू हो चुकी है|

कोरोना काल में वोटिंग कराने वाले ऑफिशियल और वोटरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए खास इंतजाम होंगे| चुनाव की तैयारी के लिए 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 7.2 करोड़ सिंगल यूज़ हैंड ग्लव्स, 7 लाख हैंड सैनिटाइजर्स, 23 लाख ग्लव्स का इंतजाम होगा|

43 सदस्यों वाले बिहार विधानसभा का 29 नवंबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है| चुनाव आयोग ने बताया है कि चुनाव के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कई उपाय अपनाए जा रहे हैं|

संक्रमित या फिर संदिग्ध कोरोना मरीज चुनाव के दिन मतदान के आखिरी घंटों में वोट डालेंगे| उनके साथ हेल्थ अथॉरिटी भी होंगी| दिव्यांग वोटरों के लिए वोट डालने की सुविधा पोलिंग बूथ पर ग्राउंड फ्लोर पर की जाएगी और उन्हें व्हीलचेयर वगैरह की सुविधा दी जाएगी|

कोरोनावायरस के बीच चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है| चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि ‘महामारी में बड़े उतार-चढ़ाव दिखे हैं| हमें यह स्पष्ट हो गया था कि महामारी के बीच ही हमें लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को बनाए रखते हुए चुनाव कराने हैं. हमने शुरुआत राज्यसभा चुनावों और विधान परिषद चुनावों से की थी|

इससे पहने सुप्रीम कोर्ट ने बिहार राज्‍य में विधानसभा चुनाव टालने से संबंधित मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया| शीर्ष अदालत ने कहा, हम पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि देश का चुनाव हालात के अनुसार फैसला लेने में समर्थ है|

बिहार चुनाव: 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को काउंटिग
बिहार चुनाव: 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को काउंटिग

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

0
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

1
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से...

1
Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है,...
JP Nadda Wife Car Stolen

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

4
दिल्ली | JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार...
Himachal News, Ragging in MMU

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला...

0
सोलन | Himachal News: सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ( Maharishi Markandeshwar University ) (एमएमयू) सुल्तानपुर में प्रशिक्षु छात्रा के साथ रैगिंग ( Ragging in MMU ) का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा...
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :-...

0
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली पर मस्ती तो करना चाहते हैं लेकिन रंगों के होने वाले नुकसान से बचते हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है।होली में इस्तेमाल...
Safe Holi Tips

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए...

0
डॉ. जी.एल.महाजन | Safe Holi Tips: गर्मियों के सबसे पसन्दीदा त्यौहार होली का आगाज़ शुरू हो गया है। होली त्यौहार की औपचारिक शुरुआत बरसाना से हो चुकी है। होली का त्यौहार भारतीयों के दिलों में...
- Advertisement -

Popular Articles