प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार यानी 26 मार्च को ने भारत बंद का आह्वान किया है| कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर किसानों का प्रदर्शन शुरू हो गया है| दिल्ली के आसपास के इलाकों में प्रदर्शन तेज है| किसानों ने NH-9 को बंद कर दिया है| इसे देखकर पुलिस ने भी बैरिकेडिंग की है| वहीं, दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर को एहतियातन बंद कर दिया गया है|
पंजाब के अमृतसर में किसानों के समूह ने रेल की पटरियां जाम कर दी हैं| दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली अमृतसर (अप-डाउन दोनों), कालका से दिल्ली आने वाली यानी टोटल 4 शताब्दी ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं. नई दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, फिरोजपुर जैसे स्टेशनों पर 31 ट्रेनें खड़ी कर दी गई हैं|