Saturday, December 9, 2023

बाल सत्र में आए सुझावों पर गम्भीरता से विचार करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

शिमला।
– विधानसभा में आयोजित बाल सत्र में ज्वलंत मुद्दों पर की गई चर्चा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला में आज बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल सत्र आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए बाल सत्र की कार्यवाही देखी तथा इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है और जब तक सफलता नहीं मिलती तब तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सवाल नए हिमाचल की नींव रखते हैं और उनके सवाल-जवाब देखकर इस बात का विश्वास और दृढ़ हुआ कि हिमाचल प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ विषय पर आयोजित इस बाल सत्र में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई और बच्चों ने शिक्षा के सुधार तथा लोगों की समस्याओं के बारे अनेक प्रश्न पूछे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाल सत्र के दौरान स्कूलों में योगाभ्यास के लिए विशेष सत्र आयोजित करने के सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि बाल सत्र के दौरान आए अन्य सुझावों पर राज्य सरकार गम्भीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष बच्चों पर भी ध्यान दे रही है और सरकार ने प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट’ के रुप में अपनाया है। उन्होंने कहा कि सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली हिमाचल के तीन अनाथ बच्चों को एडमिशन देने के लिए तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल सत्र में भाग लेने वाले बच्चे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें लगभग 98 वर्ष पहले बने भवन में अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला है और यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाक्रमों का गवाह रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने छात्र जीवन के दौरान 17 वर्ष की आयु में कक्षा प्रतिनिधि (क्लास रिप्रजेंटेटिव) का चुनाव लड़ा और आज उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए राजनीति में काफी अवसर हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए बजट में कई प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों में तबदील किया जा रहा है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसके लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इन स्कूलों में खेल के मैदान के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र देश की बुनियाद है और आने वाले समय में ये बच्चे अपनी पसंद की सरकार चुनेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के लिए नई सोच और कड़े संघर्ष की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण का प्रावधान किया। इसके साथ-साथ उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) युग की शुरूआत की और आज देश के आईटी प्रोफेशनल दुनिया भर में भारत का नाम ऊँचा कर रहे हैं। वर्तमान सरकार ने प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।
सत्र का शुभारम्भ करते हुए राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने कहा कि गवर्नेंस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना अति आवश्यक है। देश के विकास में युवाओं को अधिक से अधिक भागीदार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए उनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है तथा बाल सत्र के माध्यम से युवा पीढ़ी को एक नया मंच प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज आधुनिक तकनीक के कारण सामने आ रही नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। तेजी से बढ़ती हुई दुनिया में चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी हैं, जिनका दोहन करना आवश्यक है। युवाओं में सभी चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य है तथा अपनी इन्हीं क्षमताओं के आधार पर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी भूमिका निभाने, समाज को जोड़ने का प्रयास करने और देश को गौरवपूर्ण पथ पर ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सम्मान और सहयोग का भाव होना आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक काउंसिल चेंबर में विधानसभा का बाल सत्र आयोजित किया गया है, जिसके लिए बाल विधायकों का चयन लंबी प्रक्रिया के बाद किया गया तथा इस प्रक्रिया में देशभर के 50 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि चयनित अधिकांश बच्चे सरकारी स्कूलों से चुने गए हैं। उन्होंने बाल सत्र के लिए चयनित मुख्यमंत्री जाह्नवी और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों तथा विधायकों को बधाई दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नीति निर्धारण में समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं और विधानसभा सदन व संसद के माध्यम से कानून आने वाले कल के दृष्टिगत ही बनाए जाते हैं, इसलिए इस प्रकार के बाल सत्र अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
बाल सत्र के दौरान प्रश्न काल व शून्य काल की कार्यवाही भी आयोजित की गई, जिसमें बाल विधायकों ने विभिन्न विषयों पर लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार बी.डी. कल्ला, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी तथा संजय अवस्थी और विधायकगण उपस्थित थे।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Budget 2024-2025

Budget 2024-2025: वित्त मंत्रालय ने शुरू की बजट 2024 की प्रक्रिया, विभिन्न मंत्रालय से...

0
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Budget 2024-2025: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले है। मोदी सरकार की और से वित्त मंत्री साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी, जिसे तैयार करने का काम...
मामला दर्ज shimla news

Shimla News: शिमला के मंदिर में महिला से छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़,...

0
शिमला | Shimla News: राजधानी शिमला में पुजारी पर महिला से अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल जिस महिला ने एक मंदिर के पुजारी पर अश्लील...
NIA की बड़ी कार्रवाई: NIA Raid I

NIA Raid: कनार्टक और महाराष्ट्र में NIA की रेड, 40 ठिकानों पर चल...

2
NIA Raid In Karnataka Maharashtra: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आज देशभर में छापामारी चल रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की सर्च चल रही है। मीडिया रिपोर्ट...
Central government reduced the stock limit of wheat,

Wheat stock limit: केंद्र सरकार ने गेहूं की स्टॉक सीमा घटाई, जमाखोरी रोकने और...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Central government reduced the Wheat stock limit: केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से थोक, खुदरा, बड़े खुदरा विक्रेताओं और प्रसंस्करण फर्मों के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा घटा दी है। केंद्र...
UPSC Mains Result 2023

UPSC Mains Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य...

2
प्रजासत्ता करियर डेस्क | UPSC Mains Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 (UPSC...
Vikasit Bharat Sankalp Yatra

Vikasit Bharat Sankalp Yatra Surpasses 1 Crore Participants: Witnesses Increasing Momentum With Each Passing...

0
new Dellhi. The Vikasit Bharat Sankalp Yatra, inaugurated by Prime Minister Narendra Modi on November 15 from Khunti, Jharkhand, has emerged as a transformative expedition fostering connections with citizens nationwide. This Yatra is a collaborative...
Viksit Bharat Sankalp Yatra

Viksit Bharat Sankalp Yatra: बिलासपुर सदर उपमंडल पहुंची भारत संकल्प यात्रा

1
बिलासपुर: Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल के दौरान कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं, जिनका लोगों को लाभ भी...
Solan News:

विज्ञान एवं गणित क्लब द्वारा पट्टा मेहलोग स्कूल में लगाई प्रदर्शनी

0
पट्टा मेहलोग| Solan News: शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में विज्ञान एवं गणित क्लब का गठन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।...
Hamirpur News: दिव्यांग आदर्श शर्मा को IRA Education Library ने किया सम्मानित

Hamirpur News: दिव्यांग आदर्श शर्मा को IRA Education Library ने किया सम्मानित

0
हमीपुर | Hamirpur News: हमीरपुर जिला के बड़सर उपमण्डल की ग्राम पंचायत वल्याह के गांव बढ़नी के दिव्यांग आदर्श शर्मा को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों और पेंटिंग प्रतियोगिता में मैडल जीतकर गांव व...
Kangra News: Three bikes stolen from Punjab recovered from Dhameta in Himachal, three accused arrested

Kangra News: पंजाब से चोरी हुए तीन बाईक हिमाचल के धमेटा से बरामद, तीन...

1
अनिल शर्मा | फतेहपुर Kangra News: कांगड़ा जिला के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा धमेटा से पुलिस ने पंजाब से चोरी हुए तीन मोटरसाईकल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में...
- Advertisement -

Popular Articles

x