Friday, September 29, 2023

मोदी सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के साथ खड़ी है : बिंदल

-मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए काम किया
शिमला|
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए काम किया जिसका परिणाम है कि करोड़ों-करोड़ों लोग गरीबी रेखा को पार कर लोअर मिडल क्लास में प्रवेश किए हैं। 43 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, 50 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा का लाभ दिया, लगभग 20 करोड़ किसानो के खाते में पिछले तीन वर्षों से 6000 प्रतिवर्ष डालकर किसानो को सम्मान दिया।

करोड़ों गरीबों को घर दिए, पीने का स्वच्छ पानी दिया और स्वरोजगार के साधन दिए। किसानों को 10 लाख करोड़ रू यूरिया की सबसिडी दी, 10 करोड़ बहनों को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर सहयोग पहुंचाया। इस प्रकार की अनेकों योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे जिसमें भारत आर्थिक दृष्टि से, सामरिक दृष्टि से, राजनीतिक दृष्टि से मजबूत हुआ।

15 अगस्त, 2023 को लाल किले की प्राचीर से नरेन्द्र मोदी ने देश को गारंटी दी कि 10 साल में भारत को 10वें स्थान से उठाकर 5वीं आर्थिक महाशक्ति बनाया है और अब अगले 5 साल में दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाऊंगा। इसके लिए मोदी ने देश के कारीगरों, हुनरमंदों को मजबूत करने का फैंसला लिया। कुम्हार, सुनार, चरमकार, बढ़ई, मिस्त्री, वाशरमैन, बार्बर, मूर्तिकार आदि जितने प्रकार के कारीगर हैं उन सभी को मजबूत करने के लिए पहले चरण में भगवान विश्वकर्मा के नाम पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई। 13 हजार करोड़ रू0 पहले चरण में इसके लिए आबंटित कर दिये गये। यह योजना गरीब समाज के उत्थान के लिए बड़े साधन के रूप में बढ़ेगी।

डिजीटल इंडिया पर पिछले 9 वर्षों से काम चल रहा है इसी कड़ी में 15 हजार करोड़ व्यय करके 6 लाख बेरोजगारों के हुनर को बढ़ाया जाएगा। अगले 5 साल मेें महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को मजबूत करते हुए रोजगार के करोड़ों-करोड़ों अवसर तैयार किए जाएंगे। गरीब कल्याण की और किसानों के कल्याण की सभी योजनाओं को विस्तार दिया जाएगा। मोदी जी का लक्ष्य परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण तीन बुराईयों को समाप्त करना है और डैमोग्राफी, डैमोक्रेसी, डाईवर्सिटी के माध्यम से देश के विकास को सुनिश्चित करना है।

बिंदल ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के साथ खड़ी है, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता बड़ेगी। छोटे कारीगरों को घरेलू व वैश्विक बाजार में जगह मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत पहले चरण के 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया जाएगा।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

dead body, Una News

Una News: ऊना में सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

0
ऊना | 28 सितम्बर Una News: ऊना जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ऊना पुलिस ने यह जानकारी दी।...
Chamba News: HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस

Chamba News: HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस

0
चम्बा | 28 सितम्बर Chamba News: चम्बा जिला के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार 2 लोगों से 663 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की...
उपमुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

उपमुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

0
नवीन | कुमारहट्टी, 28 सितंबर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ, मानसिक विकास भी होता है। व खिलाड़ियों में सद्भावना...
राहुल गांधी अब दिल्ली में फर्नीचर कारीगरों से मिलने पहुंचे

राहुल गांधी अब दिल्ली में फर्नीचर कारीगरों से मिलने पहुंचे

0
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | हाल ही में दिल्ली के आनंद विहार में रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के कीर्तिनगर के फर्नीचर मार्केट पहुंचे और वहां...
Himachal Pradesh Police

हिमाचल पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ किए 12,500 से अधिक चालान, वसूला 8.19...

0
प्रजासत्ता ब्यूरो | 28 सितम्बर एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि हिमाचल पुलिस (Himachal Pradesh Police) ने प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 21 महीनों के दौरान...
solan news

Solan News: भारी वर्षा से हुए नुकसान का 29 सितम्बर को आकलन करेगा केंद्रीय...

1
सोलन |28 सितम्बर Solan News Update: केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितम्बर, 2023 को सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी आज यहां...
Himachal Tourism Update

Himachal Tourism Update: पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है मनाली

0
कुल्लू | 28 सितम्बर Himachal Tourism Update: मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी आज मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने वॉल्वो बस से मनाली पहुचने पर दी ।उन्होंने...
Railway Recruitment 2023: Railway Jobs 2023 : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे में निकली भर्तियां

Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में निकली बम्पर पदों पर भर्तियां

0
Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेवले रिक्रूटमेंट सेल (ईस्टर्न रेलवे) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3115 पदों पर भर्ती निकाली गयी...
HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ने यूएई के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ने यूएई के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

2
शिमला | 28 सितम्बर HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) में प्रवासी हिमाचलियांे को पर्यटन, हरित हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों...
Solan News

Solan News: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

1
सोलन | 28 सितम्बर शामती-शमलेच बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। स्थानीय...
- Advertisement -

Popular Articles

error: Content is protected !!
Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल