Friday, March 29, 2024

हिमाचल में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों का उग्र हुआ आंदोलन

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम कड़ी बन चुकी 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल बीते कई दिनों से जारी है। मांगे पूरी न होने पर जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे एंबुलेंस कर्मचारियों यह आंदोलन उग्र होता जा रहा है। जहाँ सरकार नौकरी से निकाले गए 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों की मांगे नही मान रही है वहीं इन्हें वामपंथी दलों का समर्थन मिला रहा है| बता दें कि माकपा की मजदूर इकाई के कर्मी भी अब इनके समर्थन में आ गए हैं।

शुक्रवार को एक बार फिर आपनी मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर सरकार और कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी कर्मचारियों की सेवाओं को जल्द बहाल नहीं किया जाता तो प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की रहेगी।

बता दें कि पिछले कई वर्षों से हिमाचल में इस एंबुलेंस सेवा को चलाने वाली जीवीके कंपनी से सरकार का करार खत्म होने के बाद नई कंपनी मेडस्वान ने 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को टेकओवर कर लिया है। जिसके बाद 108 और 102 एंबुलेंस में काम कर रहे पहले के कर्मचारियों को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठें हैं।

गौर हो कि हिमाचल सरकार ने 15 जनवरी को ही 102 और 108 एंबुलेंस की आपातकालीन सेवाओं के लिए मेडस्वान कंपनी से करार किया है। इससे पहले राज्य में जीवीके कंपनी अपनी सेवाएं दे रही थी। पूर्व में जीवीके द्वारा रखे गए लगभग 200 मेडिकल टेक्निशियन, पायलट और कैप्टन (ड्राइवर) को नई कंपनी ने नौकरी से हटा दिया है। इसके बाद इन कर्मचारियों ने नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडियाप्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई...

0
New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक...
India America Relations:

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की...

1
India America Relations: अमेरिका ने पहले तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने विरोध भी जताया था। लेकिन, मानने की जगह अब...
Mahakaleshwar Mandir Fire Incident:

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा,...

1
प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सुबह- सुबह बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाए जाने के...
Land Sliding in Medi Una

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड...

0
ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन एक बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के...
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने...

0
पालमपुर | Himachal News: भाजपा के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी भी आज कुर्सी...
Amarnath Yatra 2024 Schedule

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से...

1
Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है,...
JP Nadda Wife Car Stolen

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

4
दिल्ली | JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार...
Himachal News, Ragging in MMU

Himachal News: MMU की प्रशिक्षु डॉक्टर ने लगाया रैगिंग का आरोप, पुलिस में मामला...

0
सोलन | Himachal News: सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ( Maharishi Markandeshwar University ) (एमएमयू) सुल्तानपुर में प्रशिक्षु छात्रा के साथ रैगिंग ( Ragging in MMU ) का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा...
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi

Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: इस बार ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली :-...

0
Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली पर मस्ती तो करना चाहते हैं लेकिन रंगों के होने वाले नुकसान से बचते हैं। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है।होली में इस्तेमाल...
Safe Holi Tips

Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए...

0
डॉ. जी.एल.महाजन | Safe Holi Tips: गर्मियों के सबसे पसन्दीदा त्यौहार होली का आगाज़ शुरू हो गया है। होली त्यौहार की औपचारिक शुरुआत बरसाना से हो चुकी है। होली का त्यौहार भारतीयों के दिलों में...
- Advertisement -

Popular Articles