Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

चडीगढ़ से शिलाई लाई जा रही 150 पेटी अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा

चडीगढ़ से शिलाई लाई जा रही 150 पेटी अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा

सिरमौर।
सिरमौर स्थित पांवटा साहिब-शिलाई NH पर सतौन के पास SIU की टीम ने शनिवार रात अवैध शराब से लदी पिकअप गाड़ी नंबर HR 58B-7272 को पकड़ लिया। इस दौरान SIU की टीम ने गाड़ी से अवैध शराब की 150 पेटियां बरामद कीं। साथ ही गाड़ी चालक सुजान सिंह उर्फ सुरजन पुत्र शोभा राम निवासी गांव कांडो, डाकखाना दुगाणा, तहसील कमरऊ, सिरमौर को भी गिरफ्तार कर लिया।

अवैध शराब चंडीगढ़ से नहान होते हुए ददाहू से चोरी छिपे कफोटा के लिए लाई जा रही थी। जब ये गाड़ी सतौन चौक पर आई तो हेड कांस्टेबल राकेश ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने अचानक गाड़ी की तेज रफ्तार कर दी और कमरऊ की तरफ भगाकर ले गया। जिस पर SIU टीम ने गाड़ी का पीछा कर चिलोन के पास रोक लिया।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त ही निकला हत्यारा, Sirmaur Police ने सुलझाई इंजीनियर जितेंद्र सिंह की हत्या की गुत्थी

गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम सुजान सिंह बताया। गाड़ी मे रखे सामान के बारे में जब पूछा गया तो सुजान सिंह ने बताया कि देसी शराब की 150 पेटियां हैं। जिसके वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। DSP रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment