Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

रथ पर आएंगे अनुराग ठाकुर, सोलन स्वागत के लिए तैयार : संजीव कटवाल

National News: अनुराग ठाकुर

सोलन|
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने सोलन विश्राम गृह में अनुराग ठाकुर के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, पवन गुप्ता, मदन ठाकुर, भरत साहनी उपस्थित रहे। भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र मंत्री बनने के बाद 5 दिन के प्रवास पर पहेली बार हिमाचल आ रहे है। केंद्रीय मंत्री का सिरमौर ज़िला के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ द्वारा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अनुराग ठाकुर का स्वागत स्वयं हिमाचल भवन में करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंत्री राजीव सेहजल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत परवाणू में करेंगे जिसके बात अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि फूल , मालाओं, ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी से केन्द्र मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा में अनुराग ठाकुर रथ पर आएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के स्वागत हेतु अद्भुत जोश देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बने अजय शर्मा
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment