Monday, December 11, 2023

राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर यात्रा पूर्ण रूप से सुरक्षित – मनमोहन शर्मा

सोलन|
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि परवाणु से शिमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर हलके वाहनों तथा बसों की आवाजाही निर्बाध जारी है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 05 चक्की मोड़ के समीप आज प्रातः भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ था। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य कर इस मार्ग को सुचारू रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से हलके वाहनों और बसों की आवाजाही पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि सोलन से शिमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही जारी है। उन्होंने कहा कि इस राजमार्ग पर सभी की सुरक्षा के ऐहतियाती उपाय किए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सोलन ज़िला की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 05 तथा शिमला से बिलासपुर जाने वाले राजमार्ग को 24×7 सुचारू रखने के लिए लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सतत् कार्यरत हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राजमार्गों पर समुचित संख्या में जे.सी.बी मशीनें एवं श्रमिक लगाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर भूस्खलन इत्यादि के कारण बंद पड़े मार्ग को तुरंत खोला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर आने-जाने वाले पर्यटकों सहित सभी यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। राजमार्ग निर्बाध आवाजाही के लिए खुला है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ज़िला के अन्य मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि ज़िला पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी निर्देश दिए गए है कि राजमार्गों पर यात्रियों को तुरंत सहायता पहंुचाएं।

उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकता है। इस टोल फ्री नम्बर पर जानकारी प्राप्त होते ही त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है।
मनमोहन शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि यात्रा के समय संकट की स्थिति में घबराएं नहीं और आवश्यकता पड़ने पर टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क करें।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन इत्यादि के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के कुछ समय के लिए बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परवाणु की ओर से शिमला आने वाले यात्री परवाणु से जंगेशु-कसौली होकर सोलन और शिमला तक पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिमला की ओर से चण्डीगढ़ जाने वाले यात्री आपात स्थिति में शिमला से कुनिहार-कुठाड़-बद्दी होकर चण्डीगढ़ पहंुच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में दिल्ली जाने वाले यात्री नाहन-काला अम्ब-शाहबाद से राजमार्ग के माध्यम से दिल्ली पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ज़िला प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए तत्पर है और सभी की सुरक्षा के ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए गए हैं।

  • हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
  • अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है।

More Articles

Himachal News: हिमाचल मे वाहनों के लिए 0001 नंबर की इस दिन से होगी ई-नीलामी, न्यूनतम बोली पांच 5 लाख रुपये

Himachal News: जानें किसने खरीदे धर्मशाला, मंडी और शिमला में वीआईपी नंबर 0001

0
प्रजासत्ता ब्यूरो| Himachal News: हिमाचल परिवहन निदेशालय (Himachal Transport Directorate) ने तीन जिलों धर्मशाला मंडी और शिमला में 0001 नंबरो के लिए ई-ऑक्शन (VIP Number 001 Biding) बंद कर दी है। रविवार देर शाम ई-ऑक्शन...
Best Deals on iPhones

नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर: Flipkart पर 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा...

1
Best Deals on iPhones( iPhone 14 Plus, iPhone 15): अगर आप आईफोन रखने के शोकिन है और काफी समय से एक नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो Flipkart बिग ईयर एंड...
IND vs SA 1s T20

IND vs SA 1s T20 : बारिश ने फैंस की उम्मीदों पर फिराया पानी

0
स्पोर्ट्स डेस्क | IND vs SA 1s T20 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका (South Africa vs India 1st T20) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है।...
Himachal News, Avinash Rai Khanna, IT Raid On Dhiraj Sahu

IT Raid On Dhiraj Sahu: देश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार, पर कांग्रेस चुप :...

1
शिमला | IT Raid On Dhiraj Sahu: भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की शराब कंपनी बोध डिस्टिलरी के ठिकानों पर...
Sukhu Government One Year Anniversary Celebration Priyanka Gandhi-Vadra recaptured in Shimla

Sukhu Government One Year : सुक्‍खू सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में शामिल होने...

1
Sukhu Government One Year Anniversary Celebration: हिमाचल प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार दोपहर राजधानी...
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Rajpur of Giripar area

विकसित भारत संकल्प यात्रा गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में पहुंची

0
विकसित भारत संकल्प यात्रा गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में पहुंची ओर 9 साल मोदी सरकार की जन हितैषी योजनाओ की जानकारी देने व इन योजना के लाभार्थियों से विचार साँझा करने के लिए विकसित...
Sukhwinder Singh Sukhu Chief Minister, Himachal Pradesh, Changemakers Of The Year 2023

सीएम सुक्खू Outlook बिजनेस मैगजीन के ‘Changemakers Of The Year 2023’ में शामिल

1
Outlook Business Magazine's Changemakers Of The Year 2023 : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आउटलुक बिजनेस पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘चेंजमेकर्स...
protest, Mgnrega Scheme

Mgnrega Scheme: 12 दिसंबर 2022 को जारी मनरेगा मजदूर विरोधी आदेश की प्रतियां जला...

1
सिरमौर | Mgnrega Scheme:  सीटू जिला सिरमौर के अध्यक्ष लाल सिंह और महासचिव आशीष कुमार ने जारी एक प्रेस ब्यान मे बताया कि मज़दूर संगठनों की राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड (State Labor Welfare Board) द्धारा...
हत्या, Murder in Mandi

Murder in Mandi: मंडी में युवक के गले पर छुरे से हमला कर कत्ल

1
मंडी | Murder in Mandi District: मंडी जिला के धर्मपुर के चौकी कलोगा में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ कार सवार दो लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।...
Breaking News:

Breaking News: परवाणू के नशा निवारण केंद्र से शीशे तोड़कर भागी युवतियां, संचालकों पर...

1
Breaking News: परवाणू का एक और नशा निवारण केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है। बीती रात नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन एक दर्जन के करीब युवतियां खिड़कियों के शीशे तोड कर भाग...
- Advertisement -

Popular Articles

x
error: Content is protected !!