Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू
प्रजासत्ता के 10 साल

सोलन: रबोन में सड़क किनारे खड़ी 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, ट्रक सहित फरार हुआ चालक

सोलन: रबोन में सड़क किनारे खड़ी 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, ट्रक सहित फरार हुआ चालक

सोलन|
सोलन के रबोन में एक अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी 4 गाड़ियों और टू व्हीलर को टक्कर मार दी। घटना सोमवार देर रात 12 से 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात अचानक सड़क से तेज आवाज आई। जब वे बाहर निकले तो एक ट्रक मौके से फरार हो गया। इस घटना से 4 गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गाड़ियों के मालिकों ने मंगलवार सुबह पुलिस में शिकायत करवाई है।

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस वहां लगे CCTV कैमरे की फुटेजों को खंगाल रही है। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक को तलाशा जा रहा है। सोलन में पार्किंग की कमी होने के कारण लोगों को मजबूरन सड़क किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:  विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किए 1 करोड़ 70 लाख के शिलान्यास
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now