आजकल आसमान छूती पेट्रोल की कीमतों के बीच हर कोई बेहतर माइलेज चाहता है। आइए जानते हैं भारत की टॉप 5 फ्यूल-एफिशिएंट कारों के बारे में।

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट युवाओं की पसंदीदा स्विफ्ट अब और भी किफायती है। नया Z सीरीज इंजन 25.75 किमी/लीटर का माइलेज देता है। शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख है। 

मारुति सुजुकी सेलेरियो बजट और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बो! यह हैचबैक 26 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹4.99 लाख है। 

होंडा सिटी हाइब्रिड प्रीमियम सेडान के शौकीनों के लिए यह बेस्ट है। यह 27.26 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.04 लाख से शुरू होती है। 

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर यह हाइब्रिड SUV लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.14 लाख है। 

मारुति सुजुकी विक्टोरिस यह देश की नंबर-1 माइलेज कार है। इसका हाइब्रिड इंजन 28.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹18.89 लाख है। 

हाइब्रिड तकनीक का कमाल विक्टोरिस और हाइराइडर जैसी बड़ी गाड़ियाँ अपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण छोटी कारों से भी कम ईंधन खर्च करती हैं और प्रदूषण भी कम करती हैं। 

मिडिल क्लास की पसंद भारतीय परिवारों के लिए 'माइलेज' सबसे बड़ा पैमाना है। सेलेरियो और स्विफ्ट जैसी कारें कम मेंटेनेंस और हाई एवरेज के लिए जानी जाती हैं। 

आपकी अगली कार कौन सी? चाहे प्रीमियम SUV हो या बजट हैचबैक, ये कारें पेट्रोल की हर बूंद का सही मोल वसूल करती हैं। अपनी जरूरत के अनुसार चुनें बेस्ट कार!