पहाड़ों का राजा कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में कदम-कदम पर प्रकृति ने सुंदरता बिखेर रखी है। अगर आप भी इस सुंदरता को देखना चाहती हैं तो इस समर सीजन में एक बार हिमाचल प्रदेश जरूर ट्रैवल करें।

प्रजासत्ता

प्रकृति की गोद में बसा हिमाचल टूरिस्ट्स को अपनी ओर बर्बस ही खींच लाता है।  यहां की शीतल, मंद और महकती हवाएं हर किसी के मन को मोह लेती हैं। इन गर्मियों में आप कुछ दिन हिमाचल के किसी भी कोने में जरूर गुजारने के लिए जाएं। 

प्रजासत्ता

डलहौजी में कदम रखते ही टूरिस्ट्स यहां की वादियों में खो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन डलहौजी कुछ ऐसा ही है जिसकी हवा सैलानियों को दीवाना बना देती है। डलहौजी में आपको देखने के लिए बहुत कुछ खास मिलेगा जिनमें से कालाटोप, सतधारा, झंदरीघाट और खाजिहार यहां के प्रमुख आकर्षण स्थल हैं। 

प्रजासत्ता

भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पालमपुर की चाय बहुत ज्यादा फेमस है। हिमाचल प्रदेश में दलाई लामा के निवास स्थल से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है पालमपुर। यहां का मौसम हर वक्‍त सुहावना रहता  है।  

प्रजासत्ता

चीड़ और देवदार के पेड़ों के बीच स्थित झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस पांच हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली झील को खजियार लेक के नाम से जाना जाता है। झील के बीचोबीच स्थित टापू पर बैठकर टूरिस्ट्स घंटों इस धरोहर को निहारते रहते हैं। इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।  

प्रजासत्ता

हिमाचल प्रदेश में ऐसी जगहों की कमी नहीं हैं जो चारों तरफ से खूबसूरत नजारों से सजी हुई हों लेकिन अगर हम उस जगह के बारे में बात करें जहां टूरिस्ट्स बार-बार आना चाहते हैं उस जगह का नाम है कुफरी। हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में स्थित कुफरी जो शिमला से करीब लगभग 16 किमी दूर स्थित  एक छोटा सा शहर है।  

प्रजासत्ता

कसौली, चंडीगढ़ से 67 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने में मात्र डेढ़ घंटे का समय लगता है। यह सफर सस्ता तो है ही और साथ ही यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे हफ्ते भर की थकान को पलों में दूर कर देते हैं।  यहां हर मौसम में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल और खुशनुमा माहौल दिल को लुभा लेता है। 'मंकी प्वाइंट' पर चले जाएं या क्राइस्ट चर्च या फिर माल रोड यहां घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है। यहां मौजूद मंदिर भी बहुत ज्यादा सुंदर हैं। 

प्रजासत्ता

मनाली, हिमाचल प्रदेश में समुद्र स्तर से लगभग 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह टूरिस्ट्स की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्टे्शन है जहां लोग सबसे ज्यादा आते हैं। मनाली, कूल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार मनाली का नाम मनु से उत्पन्न हुआ है जिन्हे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रहमा ने बनाया था। ऐसा माना जाता है कि मनु इसी जगह पर जीवन के सात चक्रों में बने और मिटे थे। 

प्रजासत्ता

हिमाचल प्रदेश में स्थित छोटी सी जगह कसोल कई मायनों में अलग है और इसलिए घूमने के शौकीन टूरिस्ट्स यहां आते हैं। कसोल में मौजूद पार्वती नदी इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है।  

प्रजासत्ता

 शिमला राजधानी शहर होने के साथ साथ पर्यटन के लिहाज से देश में सबसे मशहूर जगह है। ब्रिटिश काल से ही शिमला एक लोकप्रिय हिल स्टेशन रहा है। कई पुरानी इमारतें शानदार ब्रिटिश वास्तुकला की याद दिलाती हैं और आज के इस आधुनिक शहर को पुराना फ्लेवर भी देती हैं। 

 शिमला राजधानी शहर होने के साथ साथ पर्यटन के लिहाज से देश में सबसे मशहूर जगह है। ब्रिटिश काल से ही शिमला एक लोकप्रिय हिल स्टेशन रहा है। कई पुरानी इमारतें शानदार ब्रिटिश वास्तुकला की याद दिलाती हैं और आज के इस आधुनिक शहर को पुराना फ्लेवर भी देती हैं। 

प्रजासत्ता