Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राष्ट्रीय बाल पुरस्कार -2022 से नवाजी गयी हिमाचल की बेटी श्रीया लोहिया

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राष्ट्रीय बाल पुरस्कार -2022 से नवाजी गयी हिमाचल की बेटी श्रीया लोहिया

-13 वर्षीय श्रीया को खेल श्रेणी मे मिला पुरस्कार , मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी है श्रीया
अजय सहगल ( मंडी )
हिमाचल की बेटी श्रीया लोहिया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार -2022 से नवाजी गयी है,13 वर्षीय श्रीया को यह पुरस्कार खेल श्रेणी मे मिला है 1 वे मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी है व कार्ट रेसिंग प्रतियोगिताओं मे छोटी उम्र मे ही उन्होने देश-विदेश मे अपने हुनर का लोहा मनवाया है। श्रीया मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के महादेव गाँव की रहने वाली है।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कान्फ़ेरेंसिंग के माध्यम से ब्लोक्चेन तकनीक का उपयोग करते हुए साल 2022 व 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से बातचीत की व उन्हे डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रत्येक विजेता को 1–1 लाख का नकद पुरस्कार व डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नकद पुरस्कार की राशि सीधे पुरस्कार विजेताओं के खाते मे हस्तांतरित की गयी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला प्रशाशन मंडी ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कोंफेरेंसिंग कक्ष मे व्यवस्था की थी। कार्यक्रम मे श्रीया ने अपने माता पिता वंदना लोहिया व रितेश लोहिया के साथ भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने जिला प्र्शशन की ओर से सम्मानित किया 1 इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजु बाला उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी इस पुरस्कार से न्वाजे जाने पर श्रीया का बधाई दी। उन्होने मोटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र मे श्रीया की इस असाधारण उपलब्धि की प्र्शंशा करते हुए उन्हे अन्यों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now