
हिमाचल
Himachal News: सीएम सुक्खू बोले: बीबीएमबी एरियर में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में राज्य को 15-20 हजार करोड़ की होगी आय
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुप्रीम कोर्ट में बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद शिमला पहुंचने पर कहा कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को अगले 20 वर्षों में अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
BJP News: हिमंत बिस्वा सरमा का सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘जिस EVM से मुख्यमंत्री बने, आज उसी को गाली दे रहे’
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिमला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने ईवीएम विवाद, बेरोजगारी और चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
Cryptocurrency Scam: 2,500 करोड़ के फर्जीवाड़े में ईडी का एक्शन, मुख्य सरगना का करीबी अतुल सूद गिरफ्तार.!
2,500 करोड़ रुपये के बहुचर्चित क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्य आरोपी के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली, जीरकपुर और चंडीगढ़ में छापेमारी के बाद कोर्ट ने आरोपी को 5 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया।
Himachal GST Amendment 2026: हिमाचल प्रदेश जीएसटी संशोधन अधिनियम 2026 लागू, हजारों कारोबारियों को टैक्स छूट और रिफंड में मिलेगी राहत
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जीएसटी कानून 2017 में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। राजपत्र में प्रकाशन के बाद अब व्यापारियों को टैक्स छूट और अप्रयुक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट रिफंड की प्रक्रिया में बड़ी प्रशासनिक सहायता मिलेगी।
Himachal News: वाइल्ड फ्लावर हॉल शिमला की नीलामी में हिमाचल सरकार को मिलेगी 47.1% राजस्व हिस्सेदारी, 35 वर्षों में 2000 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमानकी आय
सुप्रीम कोर्ट से 25 साल पुराना विवाद सुलझने के बाद हुई ई-नीलामी में हिमाचल सरकार को रिकॉर्ड 47.1% वार्षिक राजस्व हिस्सेदारी की बोली मिली है। इससे 35 वर्षों में राज्य को करीब 2000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
Himachal News : हिमाचल हाई कोर्ट ने पूछा, NHAI सतही सड़क छोड़ ₹600 करोड़ खर्च कर जुड़वां सुरंग क्यों बना रहा?
शिमला बाईपास परियोजना में भारी मुआवजा वितरण और तकनीकी आपत्तियों के बाद भी सतही सड़क को छोड़ जुड़वां सुरंग बनाने के फैसले पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने एनएचएआई से जवाब तलब किया है।
Himachal News: दिल्ली में दलित-पिछड़ों की दुहाई, हिमाचल में सवर्ण आयोग की पैरवी? कांग्रेस का दोहरा चेहरा
हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन और यूजीसी अधिसूचना को वापस लेने की मांग पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य सरकार के रुख के अंतर पर राजनीतिक बहस छेड़ दी है।
Himachal Paper Leak Case ED Investigation: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में ईडी का बड़ा कदम, कोर्ट के जरिए मांगा रिकॉर्ड
Himachal News: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में हुए चर्चित पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की सक्रियता बढ़ी, अदालत के माध्यम से मांगे जा रहे विजिलेंस जांच से जुड़े दस्तावेज।
Kullu Dussehra 2026: सीएम सुक्खू ने देवताओं का नजराना 5% और बजंतरियों का मानदेय 10% बढ़ाया
Himachal Pradesh News: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के अंतिम दिन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देव समाज, आधारभूत अवसंरचना, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणाएं कीं।
Himachal News: IPS संजीव गांधी पर फिर चला तबादले का हंटर, सुक्खू सरकार को रास नहीं आ रही कार्यप्रणाली.?
हिमाचल प्रदेश के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी का नौ महीनों में छठा तबादला किया गया है। शिमला में दर्ज हुई हालिया एफआईआर और जारी एसआईटी जांच के बीच उन्हें जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।




















