Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार में रेलवे परीक्षा को लेकर भारी विरोध, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगाई आग

बिहार में रेलवे परीक्षा को लेकर भारी विरोध, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगाई आग

देश में गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे की नौकरियों की परीक्षा के खिलाफ छात्रों के हिंसक विरोध में बिहार में एक यात्री ट्रेन में आग लगा दी गई और दूसरी पर पथराव किया गया। न्यूज़ एजेंसी ANI के मताबिक बिहार के गया में रेल भर्ती (RRB-NTPC) में अनियमितताएं को लेकर प्रदर्शनकारी कुछ छात्रों ने ट्रेन के डिब्बों में आग लगाई। मामले को लेकर गया के SSP आदित्य कुमार ने कहा, “छात्र किसी के बहकावे में न आएं। रेलवे ने एक कमेटी का गठन किया है जो जांच करेगी। कुछ छात्रों की पहचान हुई है। कार्रवाई जारी है।”
https://t.co/GAKsRewtzB

RRB-NTPC (रेलवे) के परिणाम आने के बाद छात्रों में असंतोष देखा गया है। रेलवे बोर्ड ने छात्रों की समस्या को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। मेरा छात्रों से निवेदन है कि वह अपने घर जाएं और शांति बनाए रखें: पूर्वी-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार https://t.co/YccOZo9Jib

इसे भी पढ़ें:  Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, 6491 मामले
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now