Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बाली चौकी में आत्मनिर्भर भारत पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बाली चौकी में आत्मनिर्भर भारत पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मंडी|
नेहरू युवा केन्द्र मंडी युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकासखण्ड बालीचौकी के सभागार में युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय महिला मंडलो, युवा मंडलो तथा स्वंय सहायता समूहो के 80 सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में युवा मंडल, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर भारत पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से रूबरू करवाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सीता देवी व मीना देवी ने पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल के साथ मिलकर किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप मंडल अधिकारी बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य और विशिष्ट अतिथि विकास खंड अधिकारी बालीचौकी रहे। इस कार्यक्रम में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में पूनम परमार प्रशिक्षक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू, लोकेंद्र कुमार एरिया कोऑर्डिनेटर, गुरदेव सिंह चेयरमैन, डॉ कलाम एडवेंचर सोसाइटी और सीआरपी बालीचौकी मनोरमा और बोदी देवी आदि मौजूद रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस कार्यक्रम में उप मंडलाधिकारी बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य ने प्रतिभागियों को आवाहन करते हुए कहा कि हिमाचल संसाधन सम्पन्न राज्य है हमे केवल उसका उन्मुखीकरण करने की आवश्यकता है और उसके साथ उसकी शिक्षा को जानना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को हासिल करके उसको जीना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। और जीवन एक पहेली है इसलिए इसको जितना बेहतर तरीके से जिये उतना अच्छा जीवन जी सकते है। उन्होंने कहा कि आपने कितना जीवन जिया ये मायने नही रखता बल्कि कैसा जीवन जिया ये मायने रखता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खंड अधिकारी श्री चेत राम जी ने भी स्वय सहायता समूहो को मिलने बाली योजनाओ के बारे में अवगत कराया। ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान से आए हुए प्रशिक्षक पूनम परमार ने ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना पड़ेगा इस दिशा में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान सदैव प्रयासरत रहता है। एरिया कोऑर्डिनेटर लोकेंद्र कुमार ने भी आत्मनिर्भर भारत पर जानकारी सांझा की तथा गुरदेव सिंह ने पर्यटन पर जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सीता व मीना और पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल की देखरेख में संपन्न हुआ।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now