Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसौली के पूर्व विधायक चमनलाल गाचली का परवाणू में निधन

Published on: 13 February 2022
कसौली के पूर्व विधायक चमनलाल गाचली का परवाणू में निधन

सोलन|
हिमाचल के कसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चमनलाल गाचली का परवाणू में निधन हो गया है| चमन लाल गाचली वर्ष 1977 में पहली बार कसौली विधानसभा से विधायक बने थे| हालांकि वर्ष 1985 में उन्होंने आजाद, उसके बाद 1998 हिमाचल विकास कांग्रेस से भी चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नही पाए थे। वह हिमाचल विकास कांग्रेस के महासचिव भी रहे। प्रो. प्रेम कुमार धूमल की भाजपा सरकार में एससी/एसटी निगम के चेयरमैन भी रहे।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चमनलाल गाचली ने अंतिम सांस ली| दोपहर 2:30 बजे राम बाग सेक्टर-5 परवानू में अंतिम संस्कार होगा| बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्‍होंने अपनी दवा खाई और जब साढ़े सात बजे चाय पीने के लिए उठाया तो उठे नहीं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now