Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में मां की ममता हुई शर्मसार: पानी की नाली में मिला 7 माह का भ्रूण

नालागढ़ में मां की ममता हुई शर्मसार: पानी की नाली में 7 माह का भ्रूण

नालागढ़|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहाँ सुबह लोगों ने नाली में पड़े भ्रूण को देखा तो नालागढ़ शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में एमसी पार्क के नजदीक पानी की नाली में 7 माह का भ्रूण मिला हैं। लोगों ने उसकी सूचना पुलिस विभाग को दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

सिटी चौकी इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनको सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में नाली में एक बच्चे का भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वही पर नालागढ़ सिविल अस्पताल डॉ साक्षी ने बताया कि उनके पास पुलिस एक भ्रूण लेकर आई है, जांच में पता लगा कि वो मेल भ्रूण है जो कि 7 माह का है, जो कि मृत पाया गया है। बता दें कि बद्दी बरोटिवाला नालागढ़ में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  Baddi Murder Case: हिमाचल के बद्दी में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now