Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग: हिमाचल के ऊना में फैक्ट्री में ब्लास्ट, जिंदा जलने से 6 की मौत, 13 घायल

ऊना में फैक्ट्री में ब्लास्ट,

ऊना|
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से छ: लोगों की मौत और 10 से पंद्रह लोगों के झुलसने की खबर है। ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है। ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं। शुरुवाती जानकारी के अनुसार ब्लास्ट के बाद छ:महिलाएं जिंदा जल गई हैं। इनमें एक तीन साल की बच्ची भी है। वहीँ हादसे में 12 से अधिक घायलों को ऊना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ऊना में फैक्ट्री में ब्लास्ट,
जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है। घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है। जानकारी अनुसार घायलों की सही संख्या बढ़ सकती है। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।

इसे भी पढ़ें:  HIMACHAL NEWS: सीएम सुक्खू ने पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन के लिए 172.97 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध

जानकारी अनुसार फैक्ट्री में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान छह महिलाओं की मौत हो गई है। फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Himachal Latest News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now