Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारतीयों को यूक्रेन से वापस लेने गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी

Published on: 24 February 2022
यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए आज उड़ान भरेगी एयर इंडिया की फ्लाइट

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। यूक्रेन में राजधानी राजधानी कीव सहित अन्य शहरों में हमले शुरू हो गए हैं। साथ ही रूसी विमान भी यूक्रेन के ऊपर मंडरा रहे हैं। इस बीच भारतीयों को यूक्रेन से वापस लेने गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली लौट रही है। एएनआई के मुताबिक, ‘एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 यूक्रेन के कीव में NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ रही है।’ बता दें कि तमाम भारतीयों छात्रों को यूक्रेन से वापस भारत लाया जा चुका है, लेकिन अभी भी भारी संख्या में भारतीय अब भी वहां पर फंसे हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच बेहत तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं और पूरी दुनिया की नजर दोनों देशों पर हैं। वहीं, भारत ने यूक्रेन में रहने वालों भारतीयों को वहां से निकलने के लिए कह दिया था। इस बीच भारत काफी संख्या में लोग लाए भी गए हैं। गुरुवार सुबह ही 182 भारतीय नागरिकों को एक विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया है।

भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक विशेष उड़ान राजधानी कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर आज सुबह 7:45 बजे छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ उतरी। इससे पहले एक दिन पहले 240 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। हालांकि, अभी भी काफी संख्या में लोग वहां फंसे हुए हैं।
-खबर माध्यम न्यूज़ 24-

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now