Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र के युवा गायक किशोर का वीडियो भजन “दे दे प्यार मईया वाला” रिलीज

सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र के युवा गायक किशोर का वीडियो भजन "दे दे प्यार मईया वाला" रिलीज

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश पुलिस का ऑर्केस्ट्रा बैंड हारमनी आफ पाइन्स जहां माया नगरी मुंबई में अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा रहा है, वहीं हिमाचल पुलिस के जवान भी अब इससे प्रेरणा लेकर संगीत में अपनी रुचि दिखा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र के कंडा गांव से संबंध रखने वाले युवा गायक किशोर कुमार ने अपना एक वीडियो भजन “दे दे प्यार मईया वाला” रिलीज किया है।

हिमाचल पुलिस में सेवारत्त कॉन्स्टेबल किशोर कुमार की बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि थी जिसके चलते वह पहले जागरण में भजन और स्थानीय मंचो पर 15 वर्षों से अपनी प्रस्तुति देते आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो भजन “दे दे प्यार मईया वाला” रिलीज किया है। किशोर कुमार द्वारा गाए गए इस भजन को देवदत्त शर्मा ने लिखा और लयबद्ध किया है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: परवाणू में पिकअप से कुचला युवक, फरार चालक की हुई गिरफ्तारी

भजन का संगीत सेवन सोल मेलोडी स्टूडियो संजौली शिमला के प्रदीप शर्मा ने दिया है। जबकि हिमाचल के मशहूर बांसुरी वादक बलदेव ने इस भजन में बांसुरी की धुन दी है। इस इस भजन का वीडियो ए.के. प्रोडक्शन कुमारहट्टी  द्वारा तैयार किया गया है। इस भजन का वीडियो पर्यटक नगरी चायल और आसपास के क्षेत्रों में फिलमाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  राजस्वमंत्री जगत सिंह नेगी ने किया सोलन ज़िला के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

किशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी और वह जागरण और स्थानीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देते थे। किशोर ने बताया कि उन्होंने संगीत की शिक्षा से संगीत शिक्षक पवन कौशल से प्राप्त की है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता पुष्पा देवी पिता नन्त्त राम व धर्मपत्नी सुमन और परिवारजनों के साथ-साथ संगीत गुरु को भी दिया है और सभी के साथ-साथ हिमाचल पुलिस का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा ने भी अपना भरपूर प्यार उनके भजन को दिया है। उन्होने बताया कि अपनी डियूटी के बाद जो समय बचता है उसे वह संगीत के प्रति समर्पित करतें हैं।

इसे भी पढ़ें:  लाखों कुर्बानियों की बदौलत ले रहे हैं हम खुली हवा में सांस : गुलेरिया
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now