Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू: कोटि से इनोवा कार व पैसे लुट कर भागने वाले शातिरों को पुलिस ने दबोचा

परवाणू: कोटि से इनोवा कार व पैसे लुट कर भागने वाले शातिरों को पुलिस ने दबोचा

परवाणू|
परवाणू पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद अब एक और कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने परवाणू के कोटि के पास से इनोवा कार छीन कर भागने वाले शातिरों को पंजाब के लुधियाना शहर से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने की है। जानकारी अनुसार शातिरों को पड्कने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पकडे गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं तथा एक ही परिवार से सम्बंधित हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार एएसआई जागीर सिंह की नेतृत्व में पुलिस के 7 सदस्यों की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पजाब में दबिश दी और आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से इनोवा कार नंबर एचपी02M-0552 तथा वारदात में इस्तेमाल दुपटा तथा मोबाइल बरामद किये हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल-हरियाणा की अंतरराज्यीय सीमा पर उपायुक सोलन ने किया निरीक्षण

आरोपितों की पहचान जोशील पुत्र राकेश कुमार सरूपनगर, सलीम टाबरी लुधियाना पंजाब, आरती, व राजन पुत्र अशोक कुमार अहमदपुर जिला कपूरथला पंजाब के तौर पर हुई है। इनमे चौथी आरोपित रूपा पत्नी जोशील जो की पुलिस के हाथ नहीं लगी है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि यह परिवार पहले भी विभिन्न शहरों में इस तरह की चोरियों को अंजाम दे चुका हैं। बता दें कि 10 फरवरी को आरोपी सोलन के होटल में ठहरे हुए थे। आरोपितों ने उस दिन देउंघाट से चंडीगढ़ के लिए इनोवा कार बुक की थी। जब यह कोटि के पास पहुंचे तो इन्होने ड्राइवर देसराज के सिर पर बोतल मारी उसके बाद कार व पैसे छीन कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपितों को आज कसौली कोर्ट में पेश किया जायेगा तथा माननीय न्यायालय द्वारा दिए आदेशों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अर्की के समीप दामाद ने ससुर की कार पर दागी गोलियां, 4 लोग घायल
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now