Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत

Published on: 25 September 2020
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक सिरमौर के पांवटा साहिब में 48 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला चार दिन से अस्वस्थ थी। उसे बीपी व शूगर की दिक्कत थी। शुक्रवार सुबह महिला को सांस लेने में दिक्कत आने पर अस्पताल पहुंचाया। महिला की मौत के बाद कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बिलासपुर के व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।

मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है जिसमें एक व्यक्ति हमीरपुर जिले के सुजानपुर का रहने वाला है और दूसरा मंडी जिला मुख्यालय के भगवाहन मोहल्ले का है।

हमीरपुर निवासी मरीज को देर रात परिजनों के आग्रह पर चंडीगढ़ निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों का नेरचौक में ही सरकार की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now