Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देखिए वीडियो: मंडी में डंडे के वार से नदी में गिरा शख्स, हुई मौत

देखिए वीडियो: मंडी में डंडे के वार से नदी में गिरा शख्स, हुई मौत

मंडी|
मंडी शहर में भ्यूली पुल से ब्यास नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान राजकुमार पुत्र रतन चंद निवासी रामनगर मंडी उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर 6 लोगों को हिरासत में लिया है इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।

मंडी : डंडे के वार से नदी में गिरा शख्स, हुई मौत, 9 के खिलाफ हत्या का मामला

दरअसल, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे मृतक राजकुमार (50) जान बचा कर भाग रहा है और जब वह नदी के किनारे पहुंचा तो उसके पीछे भाग रहे शख्स ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिस कारण वह नदी में गिर गया।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: खेत में काम करने गए व्यक्ति का पानी के टैंक में मिला शव

हालांकि पहले माना जा रहा था कि कुछ लोगों के साथ मृतक का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो
इसके बाद आरोपियों ने शाम के समय राजकुमार को शहर में दौड़ाया, जब बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो राजकुमार ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। लेकिन अब वीडियो समाने आने के बाद सरे मामले से पर्दा हट गया है।

वीडियो में साफ तौर देखा जा रहा हैं कि उसने छलांग खुद नहीं लगाई बल्कि उसके सिर पर डंडे से वार किया गया था, जिसके बाद वह नदी में जा गिरा। मारपीट का सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि नदी में गिरने के बाद व्यक्ति ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसके बाद नदी में डूबने से राजकुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Disaster: आपदा में मदद के लिए जयराम की केंद्र से गुहार, कहा- "खोए अपनों की भरपाई नहीं, पर सब फिर बनाएंगे"

फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार में लिया गया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उन पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: खाई में गिरते ही कार के लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now