Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोनिया गांधी ने दिल्ली तलब किए हिमाचल कांग्रेस के सभी आला नेता, हो सकतें है बड़े बदलाव

Published on: 22 March 2022
congress

प्रजासत्ता|
हिमाचल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव जीतने के नाम पर आने वाले दिनों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के खतरे को भांपते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली तलब कर दिया है। दिल्ली में आज दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करके सोनिया गांधी मेजर सर्जरी कर सकती हैं और सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के टिप्स देंगी।

जानकारी मिली है कि सोनिया गांधी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, पूर्व अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री ठाकुर कौल सिंह, सुधीर शर्मा, हर्ष वर्धन, रामलाल ठाकुर, कर्नल धनीराम शांडिल इत्यादि नेता को दिल्ली तलब किया हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आज होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, तजेंद्र पाल सिंह, गुरकीरत कोटली भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर न जाएं। इसके लिए संगठन में कुछ बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं।

बता दें कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकाल पूरा हो गया है। कांग्रेस का एक धड़ा उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने की कोशिशें कर रहा है। वहीं कुछ लोग, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं ।सूत्रों की माने तो दिल्ली में आज नए कांग्रेस अध्यक्ष, नए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस चुनाव प्रभार समिति का अध्यक्ष की जिम्मेवारी की दी जाये उस पर चर्चा होगी। हालांकि इस सब पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी करेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now