Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुंदरनगर नलवाड़ मेले में चले लात-घुसे, पुलिस ने युवकों को पीटा

सुंदरनगर नलवाड़ मेले में चले लात-घुसे, पुलिस ने युवकों को पीटा

मंडी|
मंडी जिले में सुंदरनगर में नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के दौरान पुलिस और कुछ युवाओं में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मी कुछ युवाओं पर लात घूसे और थप्पड़ बरसाते हुए भी दिखे। इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर मौजूद लोगों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में नलवाड़ मेले के दौरान पंजाब गायक नींजा जहां स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे उस समय कुछ युवक आपस में उलझ रहे थे। बीच-बचाव करने आई पुलिस ने सबको रोकने की कोशिश की। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक पुलिस कर्मी एक युवक को थप्पड़ मार रहा है और साथ ही युवक भी पुलिस से उलझ जाते हैं। बाद में एक पुलिस कर्मी ने जमकर युवकों पर थप्पड़ बरसाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार, पुलिस के जवान कुछ युवाओं को पूछताछ के लिए थाना ले गए थे। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ युवा पुलिस जवानों के साथ उलझ गए। मामले में जांच की जा रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now